दरअसल, एक दिन पहले 8 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद बैतूल और नीमच जिले के कलेक्टर हटाए गए हैं। जहां प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे और आईएएस अफसर अमनवीर सिंह को बैतूल का नया कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जिसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है।