इस इंजीनियर दूल्हे से सावधान: 6 दिन में की 2 शादी, दोनों दुल्हन समझ नहीं पाईं और जिंदगी हो गई बर्बाद

Published : Dec 20, 2020, 06:02 PM IST

खंडवा (मध्य प्रदेश). मीडिया में आए दिन लुटेरी दुल्हनों की खबरें आती रहती हैं, जो शादी करते ही उड़न छू हो जाती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश से एक ऐसे दगाबाज दूल्हे की कहानी सामने आई है, जिसने 6 दिन के अंदर लड़कियों से शादी की है। दोनों के साथ सुहागरात मनाने के बाद भाग गया।  

PREV
15
इस इंजीनियर दूल्हे से सावधान: 6 दिन में की 2 शादी, दोनों दुल्हन समझ नहीं पाईं और जिंदगी हो गई बर्बाद


दरअसल, इस फर्जी दूल्हे का नाम नवीन पांचाल है जो इंदौर मूसाखेड़ी का रहने वाला है। पेशे से वह एक  सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, लेकिन असलियत में वो एक दगाबाज है। जिसने बड़ी चालाकी से 6 दिन में दो शादियां कर लीं और दोनों ससुराल से दहेज और नकदी भी हड़प लिया। जैसे ही उसकी करतूत का लोगों को पचा चला तो वह गायब हो गया। अब उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।

25


बता दें कि नवीन की पहली शादी खंडवा के मोहन पांचाल की बेटी पूजा (25) से 2 दिसंबर को पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ सपन्न हुई थी। जिसका रिश्ता नवीन के पिता अनिल पांचाल ने करीब 4 महीने पहले तय हुआ था। इस विवाह में दोनों के सभी मेहमान शामिल हुए थे। जहां लड़की के पिता ने अपनी इकलौती बेटी के विवाह में कोई कसर नहीं छोड़ते हुए 10 लाख से ज्यादा रुपए खर्च किए। 3 दिसंबर को बारात विदा होकर इंदर पहुंच गई। इसके बाद नवीन ने अपनी नई-नवेली पत्नी पूजा से कहा कि वह किसी काम से भोपाल जा रहा है एक दो दिन में आ जाएगा।

35


पत्नी और माता-पिता से झूठ बोलकर आए नवीन अपनी दूसरी शादी की तैयारी करने में जुट गया। जब शाम तक वह घर नहीं गया तो पूजा ने फोन किया तो बहाने बनाते हुए कहने लगा कि तुम मायके चले जाना, मैं भोपाल में हूं, यहां जरुरी काम है, इसलिए आ नही पा रहा हूं। पति की बात मानकर वह अपने पिता के घर चली गई।

45


तीन दिन बाद नवीन अपने दोस्तों को रिस्तेदार और परिवार के सदस्य बनाकर बारात में उमरिया ले गया। जयमाला के दौरान खंडवा से उमरिया पहुंचे पहली पत्नी के एक रिश्तेदार जब वर-वधु को आर्शीवाद देने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हा बने नवीन को देख स्तब्ध रह गए। उनको नवीन पर शक हुआ और पूजा और उसके पिता को यह बात बताई, लेकिन उनको यह सच नहीं लगा। तो रिश्तेदार ने फोटो खींच उनको भेज दिया। जिसे देखकर वह शॉक्ड थे, उन्होंने तुंरत नवीन के पिता को फोन किया तो वह बोले उनका बेटा नवीन तो भोपाल का बोलकर घर से गया है। जिसपर पूजा के परिजन भी घबरा गए और पुलिस को फोन लगा दिया। लेकिन पर्दाफाश होते ही नवीन भाग निकला।

55


वहीं जब पहली दुल्हन पूजा के माता-पिता ने जब दूसरी दुल्हन नंदिता से इस बारे में बात की तो वह कहने लगी की हमारी शादी करीब दो महीन पहले तय हुई थी। एक माह पहले तो शादी के कार्ड तक छप चुके थे। उसने यह विवाह कोई जबरदस्ती नहीं किया कि बल्कि मेरी भी मर्जी है। लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि उसने पहले भी कोई शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज उसकी तलाश शरु कर दी है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories