Published : Jul 10, 2020, 07:47 PM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 07:54 PM IST
उज्जैन (मध्य प्रदेश). 8 पुलिसकर्मियों का हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन एक दिन पहले जिस तरह वह महाकाल मंदिर में अपना तांव दिखाते हुए चिल्ला रहा था, मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। तभी गैंगस्टर की इस अकड़ को उज्जैन पुलिस के एक जवान जोरदार तमाचा जड़ दिया। तब उसकी अक्ल ठिकाने आ गई और वह शांत हो गया। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वह पुलिस का जवान जिसने फिल्म 'राउडी राठौर' की तरह इस अपराधी को सबक सिखाया।
दरअसल, हम जिस 'राउडी राठौर' की बात कर रहे हैं उसका नाम विजय राठौर है। जो महाकार मंदिर के पास बनी चौकी में ड्यटी पर तैनात रहता है। लोग उसके इस साहस की वजह से जवान को राउडी राठौर के नाम से पुकारने लगे हैं।
25
बताया जाता है कि कानपुर में इस गैंगस्टर इस कदर खौफ था कि अच्छे-अच्छे पुलिस के जवान उसके सामने सलाम ठोकन के लिए आते थे। लेकिन एमपी इस पुलिसकर्मी ने जिस तरह से उसके गाल पर एक थप्पड़ मारा है, उसकी सारी अकड़ निकल गई।
35
जानकारी के मताबिक, उज्जैन पुलसि के जवान विकास दुबे को जब गिरफ्तार करके उसकी गर्दन पकड़ घसीटते हुए ले जा रहे थे उस दौरान वह चिल्ला पड़ा था। जिसके चलते विजय राठौर ने उसको जोर का तमाचा जड़ दिया था।
45
विकास दुबे को जवान का थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
55
उज्जैन पुलिस के जवान विजय राठौर ने कहा कि पुलिस हिरासत में ले जाने के बाद भी विकास जवानों के साथ धक्कामुक्की कर रहा था। इस दौरान हमारे एक साथ की घड़ी गिर गई थी। साथ ही वह भागने की कोशिश भी कर रहा था।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।