महाशिवरात्रि पर इतिहास रच रही महाकाल की नगरी, 21 लाख दीपक जलाए जा रहे..तस्वीरों में देखिए अलौकिक और भव्य नजारा

उज्जैन (मध्य प्रदेश). देशभर में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में गजब का नजारा दिख रहा है। जहां सुबह-सुबह तीन बजे ही महाकाल मंदिर में  भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं अब फिर यही महाकाल की नगरी उज्जैन एक नया इतिहास रचने जा रही है। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान 21 लाख दीपक जलाए जा रहे हैं।  21 लाख दीयों से जगमग हुआ उज्जैन, दिखा दिवाली सा नजारा..देखिए तस्वीरें

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2022 2:18 PM IST

15
महाशिवरात्रि पर इतिहास रच रही महाकाल की नगरी, 21 लाख दीपक जलाए जा रहे..तस्वीरों में देखिए अलौकिक और भव्य नजारा

दरअसल, शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव का आयोजन की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर की। इसके बाद सभी दीपकों को जलाना शुरु कर दिया गया। पूरी उज्जैन नगरी इस दौरान जगमगा रही है। यह खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है। हर तरफ सिर्फ रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही है। लोग इस ऐतिहासिक नजारे को देखने के लिए बेताब हैं।

25

बता दें कि उज्जैन में जगमगाएंगे 21 लाख जलने के बाद एक नया  वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। इसके लिए  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी इस वक्त मौके पर मौजूद है। दियों को गिनने के लिए बाकाएदा 5 ड्रोन लगाए गए हैं, जो इनकी निगरानी और गिनती कर रहे हैं।

35

इस ऐतिहासिक पल और नजारे को देखने के लिए  राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हर कोई इसको देखने के लिए बेताब है। कोई इन दीपक के साथ सेल्फी ले रहा है तो कई वीडियो शूट करने में लगा हुआ है। मंदिर परिसर में महिलाएं और स्वयंसेवक दीपक जलाने के साथ-साथ नाच-गाना भी कर रहे हैं।

45

55

महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में आयोजित दीपोत्सव के तहत क्षिप्रा नदी के तट रामघाट पर कार्यक्रम में आज शाम शामिल होंगे। दीपोत्सव से पूरे शहर को आलोकित करने के उद्देश्य से नागरिकों के समूह उत्साह के साथ इस आयोजन को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos