नहीं देखा होगा चुनाव प्रचार का ऐसा तरीका, मध्यप्रदेश में वोट पाने के लिए देखें क्या-क्या कर रहे हैं कैंडिडेट्स

भोपाल. मध्यप्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव (panchyat Chunav) और नगरीय निकाय चुनावों (urban body elections) के लिए प्रचार चल रहा है। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं। जिस कारण से यहां कैंडिडेट्स को अलग-अलग चुनाव चिन्ह दिए जाते हैं। ये कैंडिडेट्स अलग-अलग तरह से प्रचार भी कर रहे हैं। चुनाव के बीच कुछ कैंडिडेट्स के प्रचार करने का तरीका लोगों को पसंद आ रहा है तो कुछ के फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। कोई कैंडिडेट लोगों को चश्मा बांट रहा है तो कोई कैंडिडेट चुनाव जीतने के लिए लोगों के घर-घर जाकर दंडवत प्रणाम कर रहा है। आइए हम आपको कुछ ऐसे ही फोटो दिखा रहे हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

Pawan Tiwari | Published : Jun 24, 2022 2:33 AM IST

16
नहीं देखा होगा चुनाव प्रचार का ऐसा तरीका, मध्यप्रदेश में वोट पाने के लिए देखें क्या-क्या कर रहे हैं कैंडिडेट्स

ये रायसेन जिले में ग्राम पंचायत सिंगपुरी की फोटो है। यहां कि सीट महिला के लिए रिजर्व है। लेकिन यहां महिला कैंडिडेट्स के पति ने पोस्टर में केवल अपनी फोटो लगाई है। महिला कैंडिडेट्स का पति केवल अपने नाम पर पत्नी के लिए वोट मांग रहा है। 

26

ये तस्वीर है गुना जिले की। यहां जिला पंचायत का चुनाव संतोष धाकड़ लड़ रहे हैं। उनका उनवा चिन्ह बैलगाड़ी है। इशलिए वो बैलगाड़ी से ही प्रचार कर रहे हैं। बैलगाड़ी से प्रचार करने के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति भी ली है। 

36

ये फोटो इंदौर जिले के ग्राम पंचायत बिहाड़िया की यहां। यहां खए सरपंच कैंडिडेट को चुनाव चिन्ह चश्मा मिला है। जिसे बाद कैंडिडेट्स को प्रचार उनके समर्थक चश्मा लगाकर कर रहे हैं। कैंडिडेट खुद चश्मा लगाकर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। 

46

ये तस्वीर है विदिशा जिले की। इसे सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है।  पंचायत गुरारिया लश्करपुर की  कैंडिडेट्स अपने समर्थकों के साथ लोगों के पैर पड़कर उनसे वोट मांग रहे हैं। इस कैंडिडेट्स के प्रचार का तरीका लोगों को खूब रास आ रहा है। 

56

मंदिर में जाकर मत्था टेकने से पहले कैंडिडेट्स इस समय वोटर्स के घर पर जाकर मत्था टेक रहे हैं। यह तस्वीर है भोपाल जिले के सरवर पंचायत की यहां कैंडिडेट वोट मांगने के जगह जनता के पैरों में गिरकर विजय का आशीर्वाद मांग रहा है। 

66

ये तो कुछ अनोखा ही मामला है। विदिशा जिले  में वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़  रहे कैंडिडेट्स को सोशल मीडिया में जूते पड़ने की धमकी मिली। जिसके बाद कैंडिडेट हेलमेट लगाकर चुनाव प्रचार कर रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos