पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी लाए गए
देश की राजनीति ने उस वक्त बड़ी करवट ली जब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (amarinder singh) ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। देश में जहां अभी तक भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदला जा रहा था, वहीं कांग्रेस ने भी मध्यावधि में अपना मुख्यमंत्री चेहरा बदल दिया। राज्य में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं, हालांकि, अमरिंदर सिंह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने से पहले, उनकी जगह दलित नेता को ले लिया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गए। 1942 में जन्मे अमरिंदर सिंह ने 2002 और 2007 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। 1997 के बाद से वह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया।