पत्रकारिता में अवार्ड पाने लेडी रिपोर्टर ने डॉक्टर को हनी ट्रेप में फंसाया, इलाज के बहाने घुसी और फिर...

भोपाल, मध्य प्रदेश. हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को हनी ट्रेप में फंसाकर 50 लाख रुपए की मांग करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये एक टीवी चैनल की आड़ में डॉक्टर का स्टिंग करने पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 2 लड़कियों सहित 5 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें से 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पैसा न देने पर युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि इससे पहले ही डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ हनी ट्रेप में फंसाने की शिकायत दर्ज करा दी थी। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस के अनुसार स्टिंग के जरिये डॉक्टर को हनी ट्रेप में फंसाया गया था। ये ब्लैकमेलिंग एक मीडिया चैनल की आड़ में चल रही थी। इसके तहत एक लड़की इलाज के बहाने डॉक्टर के पास गई। आरोप है कि उसने डॉक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर एक दिन जब डॉक्टर और लड़की अकेले थे, तभी पीछे से कैमरा लेकर बाकी टीम पहुंच गई। आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग की बात कबूली है। डॉक्टर को फंसाने वाली लड़की ने माना कि उसे मीडिया में कोई अवार्ड दिलाने के बहाने इस साजिश में शामिल किया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2020 10:23 AM IST / Updated: Aug 31 2020, 04:02 PM IST

15
पत्रकारिता में अवार्ड पाने लेडी रिपोर्टर ने डॉक्टर को हनी ट्रेप में फंसाया, इलाज के बहाने घुसी और फिर...

फुटेज में काले कपड़े में डॉक्टर मरावी हैं। उन्हें कथित मीडियाकर्मी ब्लैकमेल कर रहे थे। हालांकि लड़की का आरोप है कि डॉक्टर खुद फोन करके उसे घर पर खाने पर बुलाया था।
 

25

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बनालाल और अवधेश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने लड़की के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

35

डॉ. मरावी ईदगाह हिल्स पर क्लिनिक चलाते हैं। फुटेज में दिखाई दे रही  कार से ही मरावी को लेकर आरोपी अवधपुरी एक घर पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले स्टिंग क्लिनिक पर ही हुआ था।
 

45

लड़की ने बताया कि उसे पत्रकारिता में अवार्ड दिलवाने और सैलरी बढ़ाने के भरोसे इसमें शामिल किया गया था। उनके कहने पर ही वो 12 अगस्त को डॉक्टर से मिली थी। गिरने की वजह से उसके हाथ में चोट लग गई थी। उसे दिखाने के बहाने ही वो डॉक्टर से मिली थी। 

55

बता दें कि 2017 में जब डॉ. मरावी हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक थे, तब नर्सों ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। चित्र में स्टिंग के दौरान क्लिनिक में शराब भी रखी गई थी।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos