पेसा एक्ट लागू करने वाला 7वां राज्य बना मध्य प्रदेश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया विमोचन शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच से नियमावली का विमोचन कर उन्होंने पेसा एक्ट लागू किया। पेसा एक्ट लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है। इससे पहले 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ने पेसा कानून बनाए हैं।