घर से 20 साल की लड़की को उठाकर ले गए 3 हैवान और फिर गैंग रेप के बाद मरने के लिए सड़क पर फेंका

जलगांव, महाराष्ट्र. यहां 20 साल की एक लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपी लड़की को घर से उठाकर ले गए थे। गैंग रेप के बाद आरोपी लड़की को मरा समझकर घायल अवस्था में बस स्टैंड के पास फेंककर चले गए थे। स्थानीय लोगों ने लड़की को हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की दलित समाज की होने से इलाके में तनाव फैल गया। पीड़िता के मामा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का अपहरण पारोला गांव से हुआ था। आरोपी उसे कसौदा गांव ले गए थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। वो 3 नवंबर को मामा के घर आई थी। घटना 7 नवंबर की है। घटना के वक्त पीड़िता के मामा बाहर गए हुए थे। 8 नवंबर की शाम 5.30 बजे पारोला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2020 5:11 AM IST

114
घर से 20 साल की लड़की को उठाकर ले गए 3 हैवान और फिर गैंग रेप के बाद मरने के लिए सड़क पर फेंका

लड़की 9 नवंबर को घायल हालत में बस स्टैंड पर पड़ी मिली थी। मरने से पहले पीड़िता ने परिजनों को बताया कि टोली गांव का शिवानंद शालिक पवार दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया, तो शिवानंदन अपने दोस्तों पप्पू अशोक पाटिल और अशोक वालजी पाटिल के साथ उसे जबर्दस्ती अपने साथ ले गया। फिर सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का तर्क है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम चलेगा कि लड़की से गैंग रेप हुआ कि नहीं। आगे पढ़ें- सहेली ने कराया सहेली का रेप...
 

214

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्थ-डे पार्टी के बहाने अपनी सहेली के साथ दोस्त द्वारा रेप कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला तखतपुर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार मार्च में पीड़िता की सहेली का बर्थ-डे था। पार्टी में खेल-खेल के बहाने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी गई। इसके बाद पीड़िता को अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी सहेली अपने अन्य दोस्तों महेंद्र ठाकुर और वासुदेव ठाकुर के साथ बाहर पहरा देती रही। शनिवार को जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ, तब उसकी प्रेग्नेंसी का पता चला। आगे पढ़ें अन्य घटनाएं...
 

314

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा है। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है। घटना 31 अक्टूबर की है। तबीयत खराब होने पर आरोपी बेटी को शहर के अस्पताल लेकर गया था। लौटते समय उसने अपना ऑटो कानन पेंडारी के पास रोका और बेटी को जंगल में ले गया। पीड़िता जब अकेले रोते हुए घर पहुंची, तब मां को सच्चाई का पता चला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची। आरोपी को मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके रविवार देर रात रायपुर के धरसींवा से पकड़ा गया। आगे पढ़ें-गैंगरेप: दोस्तों के साथ घर से निकली थी लड़की, रास्ते में दो गाड़ियों पर पहुंचे आरोपी उसे उठाकर ले गए

414

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी। पुलिस ने इसमें से 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। आगे पढे़ं-दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

514

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। घटना के बाद आरोपी अपनी ससुराल भाग गया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया। आगे पढ़ें ऐसे ही शैतानों की अन्य कहानियां

614

जमशेदपुर, झारखंड. एक जवान बेटी का पिता पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ रेप कर रहा था। 50 वर्षीय आरोपी सर्फु फल की दुकान चलाता है। आरोपी बच्ची को पिछले कई दिनों से कभी फल या पैसों लालच देकर, तो कभी डरा-धमकाकर अपने साथ गोदाम ले जाता था।  बच्ची ने बताया कि आरोपी डंडे से उसे डराता था। मूल रूप से बोकारो का रहने वाला सर्फु 22 साल की बेटी का बाप है। उसकी बिष्टुपुर की बर्फ फैक्ट्री के पास फल की दुकान है।
 

714

भोपाल, मध्य प्रदेश. पिछले दिनों राजधानी में 14 साल की लड़की के साथ लगातार गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया थ। आरोपियों ने लॉकडाउन में 6th क्लास की बच्ची को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सितंबर में एक युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके साथ गैंग रेप कर रहे थे। वे उसे ब्लैकमेल करके चुप रहने का दबाव बना रहे थे। तीनों आरोपी फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद रंभा नगर के रहने वाले हैं। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

814

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

914
1014

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

1114

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पिछले दिनों सामने आया था। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि अब मां और भाई दोनों जेल भेज दिए गए हैं। 

1214

रजनांदगांव, छत्तीसगढ़. जिले की अंबागढ़ चौकी के समीपवर्ती गांव में 5 साल की बच्ची से रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वो रोज बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन पिछले गुरुवार रात उसके अंदर शैतान जाग उठा। बच्ची को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में अपने बहनोई के घर से पकड़ा गया। 

1314

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

1414

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos