बलरामपुर, छत्तीसगढ़. यहां 9वीं की छात्रा के साथ 8 युवकों द्वारा गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अभी 2 आरोपी पकड़े जा सके हैं। लड़की 20 नवंबर को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। पुलिस की पड़ताल में मालूम चला कि पीड़िता अंबिकापुर के गांधीनगर में अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। पुलिस ने जब उसे बरामद किया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि 20 नवंबर को अंबिकापुर में उसे परसोड़ी निवासी सिद्धांत सागर उर्फ अमरेश (22) अपने साथ ले गया और फिर रेप किया। इसके बाद 7 अन्य लोगों ने भी रेप किया। हैरानी की बात यह है कि लड़की सिर्फ तीन आरोपियों अमरेश के अलावा सूरजपुर निवासी आलम साय और मैनपाट निवासी मनीष उरांव को ही जानती है। पांच अन्य युवक कौन थे, वो नहीं जानती। पुलिस ने अमरेश और आलम साय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आगे पढ़ें-'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'