Published : Aug 25, 2020, 09:58 AM ISTUpdated : Aug 25, 2020, 04:47 PM IST
रायगढ़, महाराष्ट्र. खराब मटेरियल और डिजाइन के चलते सोमवार शाम 5 बजे यहां गिरी 5 मंजिला इमारत में 80 लोग दब गए। हालांकि इनमें से ज्यादातर को एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया। लेकिन कुछ फिर भी दबे रह गए। इस हादसे में कितने हताहत हुए हैं, इसका आकलन बाकी है। बता दें कि इस इमारत में 41 फ्लैट थे। यह इमारत 10 साल पहले तालाब किनारे बनाई गई थी। हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर निधि चौधरी मौके पर पहुंच गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे पर चिंता जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि इमारत की ऊपरी तीन मंजिल गिर गई थीं। रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी के अनुसार हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें बिल्डर भी शामिल है। देखें कुछ तस्वीरें...
यह बिल्डिंग रायगढ़ के कजलपुरा इलाके में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रेस्क्यू पर बराबर नजर बनाए रहे।
210
मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने युद्धस्तर पर रेस्क्यू हो रहा है।
310
रेस्क्यू टीम के केबल के सहारे कैमरे के जरिये मलबे के अंदर फंसे लोगों को तलाश रही है
410
घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे और अदिति तटकरे घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
510
राहत और बचाव के लिए घटनस्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद हैं।
610
मलबे में दबे घायलों को निकालकर महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
710
इमारत गिरने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन इसे खराब मटेरियल और डिजाइन के रूप में देखा जा रहा है।
810
रेस्क्यू के दौरान कैमरे के जरिये मलबे के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करती टीम।
910
इस तरह जमींदोज हो गई यह पांच मंजिल इमारत।
1010
हादसे के कुछ समय बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।