पति के CM बनने पर भी नहीं छोड़ी बैंक की नौकरी, 14 साल में इतनी बदल गई हैं अमृता

Published : Oct 17, 2019, 06:51 PM ISTUpdated : Oct 17, 2019, 07:04 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस बैंकर हैं। वो एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट और वेस्ट इंडिया की कंट्री कॉरपोरेट हेड हैं। अमृता हालांकि राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं हैं मगर चाहे पति का नामांकन हो या उनके लिए कैम्पेन, जरूरी मौकों पर सक्रिय हो जाती हैं।

PREV
112
पति के CM बनने पर भी नहीं छोड़ी बैंक की नौकरी, 14 साल में इतनी बदल गई हैं अमृता
मुख्यमंत्री की पत्नी काफी प्रतिभाशाली हैं। उन्हें डांस करने का शौक है। उन्होंने डांस में बाकायदा प्रशिक्षण लिया हुआ है। कई मौकों पर अमृता परफॉर्म भी कर चुकी हैं।
212
अमृता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने सोहल मीडिया में कई तस्वीरें साझा की हैं।
312
अमृता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने सोहल मीडिया में कई तस्वीरें साझा की हैं।
412
2005 में अमृता की शादी हुई थी। शादी के 14 सालों में उनका मेकओवर हुआ है। तस्वीरों (सबसे ऊपर) में इसे देखा जा सकता है।
512
अमृता काफी पढ़ी लिखी हैं। वो कॉमर्स में ग्रैजुएट हैं। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित सिंबायसिस ला स्कूल से फाइनेंस और टैक्सेसन में एमबीए किया हुआ है।
612
अमृता ने 2003 में एक्सिस बैंक में करियर की शुरुआत एग्जीक्यूटिव के रूप में की थी। अब तक उन्होंने काफी तरक्की की है।
712
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मुख्यमंत्री की पत्नी को सिंगिंग और एक्टिंग का भी शौक है।
812
अमृता और देवेंद्र की एक बेटी भी है। बेटी का नाम देविजा फडणवीस है। अमृता बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
912
बतौर सिंगर अमृता ने प्रकाश झा की फिल्म "जय गंगाजल" से डेब्यू किया था। वो अब तक कई कॉमर्शियल, वीडियो और डॉक्यूमेंटरी फिल्मों के लिए सिंगिंग और एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।
1012
अमृता की उम्र 40 साल है। वो मूलत: नागपुर की ही हैं। इनके माता-पिता नागपुर के प्रतिष्ठित डॉक्टर कपल हैं। अमृता की शुरुआती पढ़ाई लिखाई नागपुर में ही हुई थी।
1112
2014 में पति के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अमृता ने अपनी बैंक की नौकरी नहीं छोड़ी।
1212
2015 में बैंक ने उनका तबादला मुंबई कर दिया था।

Recommended Stories