आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर चर्चा में कॉर्डेलिया क्रूज, एक क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव से 2000 लोग शिप मे फंसे

मुंबई (महाराष्ट्र). आर्यन खान ड्रग केस में विवादों में फंस सुर्खियां बटोरने वाला कॉर्डेलिया क्रूज अब फिर चर्चा में आ गया है। कारण हैं क्रूज के चालक दल के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके कारण क्रूज में सवार सभी 2000 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स का कोविड टेस्ट करवाने के आदेश दे दिए हैं। स्टार से कम नदेखिए समंदर में तैरता ये महल फाइव हीं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 7:02 AM IST

15
आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर चर्चा में कॉर्डेलिया क्रूज, एक क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव से 2000 लोग शिप मे फंसे

दरअसल. कॉर्डेलिया क्रूज नए साल के मौके पर मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह क्रूज गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास खड़ा हुआ है। गोवा सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है। जिसके बाद मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने आदेश दिया कि शिप को मोरमुगाओ पोर्ट के पास खड़ा कर दिया जाए।

25

बता दें कि अधिकारियों ने पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट कर दिया है। साथ ही अफसरों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे। बताया जा रहा है कि क्रूज पर पार्टीज के दौरान ज्यादातर लोगों ने कोविड के नियम तोड़े हैं। इसलिए संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।
 

35

इस क्रूज को इतना लग्जरी बनाया गया है कि किसी की भी नज़र इस पर टिक जाए।  रेव पार्टी आयोजित किए जान वाले इस आलीशन क्रूज में कई कैटिगरी के लग्जीरियस सूइट (Suite) मौजूद हैं। इनमें तमाम वो सुविधाएं हैं, जो एक आलीशान होटल्स में होती हैं।  

45

फाइव स्टार होटल की तरह बने इस क्रूज में सेलेब्रिटी पार्टी करते हैं। क्योंकि इसके अंदर वो सब है जिसके वह आदि हैं। इसमें 3 हजार से ज्यादा लोगों की कैपिसिटी है। इसमें ओशन व्यू केबिन हैं। इनकी खिड़कियों से आप समुद्र की खूबसूरती निहार सकते हैं।
 

55

क्रूज में हाईप्रोफाल पार्टी के लिए  एक से दो दिन का किराया 50 हजार रुपये तक वसूला जाता है।इसके अंदर का इंटीरियर इतना शानदार है कि जो देखते ही बनता है। इसमें पूल पार्टी, आउटडोर पार्टी समेत तमाम लग्जरी पार्टी होती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos