तबाही मचाने लगा तौकते तूफान: टूटते पेड़, उड़ती छतें..देखिए विनाशकारी मंजर की तस्वीरें

Published : May 17, 2021, 05:06 PM ISTUpdated : May 17, 2021, 05:29 PM IST

मुंबई/अहमदाबाद. चक्रवाती तूफान तौकते ने तबाही मचानी शूरू कर दी है। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों पर तबाही के बाद अब महाराष्ट्र से होते हुए गुजरात की ओर बढ़ गया है। इस तूफान की चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ पहले आंधी-तूफान आया, इसके बाद भारी बारिश होनी लगी जो अब तक जारी है। जगह-जगह बीच सड़कों पर पेड़ गिर पड़े हैं। जिसके चलते रास्ते भी जाम हो गए। कई लोगो के घरों में पानी भर गया तो कईयों के टीन शेड उड़ गए। साथ ही पानी की टंकियां भी उड़ गईं। इन इलाकों में बिजली गुल होने से अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं तूफान को देखते हुए लोकल ट्रेन और एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। बीएमसी ने इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं जाने की अपील की है।

PREV
113
तबाही मचाने लगा तौकते तूफान: टूटते पेड़, उड़ती छतें..देखिए विनाशकारी मंजर की तस्वीरें

गुजरात में तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राज्य के तटीय इलाकों के मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। साथ  ही भावनगर और जूनागढ़ के कई इलाकों मे एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इसके असर से मंगलवार को भी दिनभर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के 17 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। यह तस्वीर कर्नाटक के मंगलुरु की है, जहां समुद्र की लहरें विकराल रूप लेती नजर आ रही हैं। इन लहरों को देखकर बताया जा सकता है कि यहां तूफान का असर कितना ज्यादा है।

213


वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात में 23 साल बाद इतना भयानक तूफान आ रहा है। इससे पहले 1998 में जून के महीने में कच्छ इलाके में इतना खतरनाक तूफान आया था। जिसकी वजह से करीब 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 1700 से ज्यादा लोग गायब हो गए थे। 

313


कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में इस तूफान की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने दो सगी बहनों की मारे जाने की खबर सामने आई है। साथ ही उनकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

413


यह तस्वीर तिरुअनंतपुरम से सामने आई है, जहां तेज हवा की वजह से समुद्र में करीब 10 से 12 फीट ऊंची लहरें उठीं। स्थानीय प्रशसान ने समुद्री इलाकों के आसपास के लोगों को अलर्ट करते हुए दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया है।
 

513

मुंबई में इस तूफान की वजह से कई इलाकों में वैक्सीनेशन रोका गया है और कोरोना मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CM उद्धव ठाकरे से बात की है। साथ ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर खुद सड़क पर जाकर हालात का जायजा ले रही हैं।

613

तूफान को देखते हुए मुंबई में NDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है। वीहं 5 जगह अस्थाई शेल्टर होम बनाए गए हैं। इतना ही नहीं  मुंबई का वर्ली सी लिंक भी बंद किया गया है।

713


गोवा में भी इस तौकते तूफान का ज्यादा असर देखने को मिला। यहां तूफान तटीय क्षेत्र से टकराया जिसके चलते  भारी नुकसान हुआ है। सड़कों पर बड़े-बड़े पेड़ गिरे पड़े हैं। साथ ही कई होटलों के टिन शेड़ के उड़े जाने की भी खबरें सामने आई हैं।
 

813


यह तस्वीर पुरी से सामने आई है, जहां तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। यहां भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मछुआरे अपनी नावों को समुद्र से उठाते हुए दिखाई दिए।
 

913


कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में इस तूफान की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने दो सगी बहनों की मारे जाने की खबर सामने आई है। साथ ही उनकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

1013


मुंबई में इस तूफान की वजह से कई इलाकों में वैक्सीनेशन रोका गया है और कोरोना मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CM उद्धव ठाकरे से बात की है। साथ ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर खुद सड़क पर जाकर हालात का जायजा ले रही हैं।

1113


मुंबई के कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया है। हालांकि, शहर में जारी लॉकडाउन की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।  सड़कों पर गिरे पेड़ को हटाने का निर्देश BMC कर्मचारियों को दिया गया है।
 

1213

मुंबई के इलाकों में भारी बारिश की वजह से दादर, परेल, खार, बांद्रा, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला जैसे इलाकों के सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया है। लोगों के वाहन पानी में फंस गए हैं।
 

1313


अभी भी मुंबई के कई इलाकों में अभी भी तेज हवाएं चल रही हैं। वाहनों पर पेड़ गिरने से लोगों का नुकसान हो रहा है।
 

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories