काजोल समझ कर दिया प्रपोज, पहली नजर में ही इनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM

Published : Jul 22, 2022, 10:35 AM ISTUpdated : Jul 24, 2022, 11:07 AM IST

Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम (उप मुख्यमंत्री) देवेन्द्र फडणवीस 52 साल के हो गए हैं। 22 जुलाई, 1970 को नागपुर में पैदा हुए फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है। वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनकी शादी सिंगर और एक्ट्रेस अमृता रानाडे से हुई है। अमृता भी नागपुर की ही रहने वाली हैं। आखिर कैसे हुई इनकी पहली मुलाकात और किस तरह शादी तक पहुंची बात। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी। काजोल समझ अमृता को किया था प्रपोज..

PREV
18
काजोल समझ कर दिया प्रपोज, पहली नजर में ही इनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM

देवेंद्र फड़णवीस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी वाइफ बिल्कुल एक्ट्रेस काजोल की तरह लगती है। अमृता को पहली बार देखते ही मैंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया था। 

28

बता दें कि अमृता रानाडे नागपुर के मशहूर डॉक्टर चारु रानाडे और आंखों के स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। दोनों की पहली मुलाकात देवेंद्र फडणवीस के करीबी शैलेष जोगलेकर के घर पर हुई थी।

38

दोस्त शैलेष जोगलेकर के घर पर देवेंद्र और अमृता ने करीब एक घंटे तक बैठकर बातचीत की। इसी मुलाकात में दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इस मुलकात में देवेंद्र ने अमृता से कहा था कि तुम बिल्कुल काजोल लगती हो। काजोल मेरी फेवरेट एक्ट्रेस है।

48

बता दें कि दोनों ने दिसंबर, 2005 में शादी कर ली। अमृता की शादी नागपुर के बॉटनिकल गार्डन में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी में नागपुर में रहने वाले गरीब लोगों को इनवाइट किया था। शादी में नागपुर की झोपड़पट्टियों के 500-600 लोग पहुंचे थे। 

58

अमृता और देवेंद्र की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा है। फडणवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसीडेंट  (ट्रांजेक्शन बैंकिंग डिपार्टमेंट) हैं। इसके साथ ही वो क्लासिकल सिंगर भी हैं। 

68

अमृता फडणवीस प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' के गाने 'सब धन माटी' में बतौर प्ले बैक सिंगर काम किया है। वहीं 2020 में अमृता फडणवीस ने एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए 'अलग मेरा ये रंग है' सॉन्ग गाया तब भी लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया। 

78

अमृता फडणवीस ने बीजेपी नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बायोपिक संघर्ष यात्रा के लिए भी गाना गाया है। अमृता का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिर से' है, जिसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था। एक दिन में इसे 7 लाख से ज्यादा व्यू मिले थे। 

88

अमृता फडणवीस मई, 2022 में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रैम्प वॉक कर चुकी हैं। इस दौरान वो स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद गॉर्जियस लगी थीं। इस दौरान अमृता फ्लोर लेंथ गाउन के साथ बोल्ड मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी, इस एक वजह से दे बैठे थे दिल

देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता की 10 ग्लैमरस PHOTOS

Recommended Stories