खेल-खेल में पिता करने लगा गंदी हरकतें, तो गेट खोलकर भागकर दादी के पास पहुंच गई बच्ची

मुंबई, महाराष्ट्र.  हाथरस गैंग रेप (Hathras gang rape) की घटना की गहमागहमी के बीच यहां के उपनगर डोंबिवली के रामनगर में 32 साल के एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची जैसे-तैसे पिता के चंगुल से छूटकर दादी के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। आरोपी की मां ने खुद पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां को टीबी है। इसलिए वो इलाज कराने अपने मायके गई है। आरोपी की मां डोंबिवली पूर्व में अलग रहती है। बच्ची इन दिनों उन्हीं के साथ रह रही है। गुरुवार को वो पिता के पास खेलने गई थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2020 6:21 AM IST / Updated: Oct 03 2020, 11:53 AM IST

16
खेल-खेल में पिता करने लगा गंदी हरकतें, तो गेट खोलकर भागकर दादी के पास पहुंच गई बच्ची

रामनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश अहेर ने बताया कि आरोपी सो रहा था। अचानक बेटी को देखकर उसने दरवाजा बंद कर लिया।

26

बेटी ने कहा कि पिता ने उसे पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की।

36

बच्ची की दादी की शिकायत पर आरोपी को कुछ घंटे में ही पकड़ लिया गया।

46

आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो कई महीनों से बेरोजगार है। आगे पढ़ें-दीदी को रोते देखकर मासूम बहन की खुल गई नींद, जब मां-बाप ने बेटी की हालत देखी, तो फट गया कलेजा
 

56

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

66

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos