Published : Aug 11, 2020, 11:55 AM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 12:02 PM IST
मुंबई. शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक ऐसा भी दिन आएगा, जो खुशियों पर ग्रहण बनकर छा जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष लगभग सारे त्योहार सूखे निकलेंगे। जन्माष्टमी पर देशभर में होने वाले दही-हांडी के आयोजन भी देखने को नहीं मिलेंगे। बता दें कि इस बार जन्माष्टमी दो तिथियों 11 और 12 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर देशभर में दही हांड का आयोजन होता रहा है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में तो दही हांडी एक ऐतिहासिक आयोजन माना जाता है। शायद ऐसा पहली बार होगा, दाही हांडी पर कोरोना के चलते ग्रहण लगा है। छोटे-मोटे आयोजनों को छोड़ दिया जाए, तो इस साल बड़े आयोजन संभव नहीं होंगे। बता दें कि अकेले महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 15 हजार पार कर चुकी है। इसमें से 17757 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसमें से 3 लाख 52 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। मुंबई के भाजपा नेता और दही हांडी आयोजन समिति के प्रमुख राम कदम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस साल घाटकोपर में दही हांडी समारोह नहीं होगा। वहीं, गुजरात में संक्रमितों की संख्या 72 हजार से ज्यादा है। इसमें से 2674 की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां भी 55 हजार से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं। जानिए क्यों मनाया जाता है दही हांडी समारोह और देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें..
दाही हांडी की कहानी महाभारतकालीन है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण से माखन छुपाने के लिए वृंदावन की महिलाओं ने उसे मटकी में भरकर टांगना शुरू कर दिया था। लेकिन कान्हा अपने साथियों के साथ पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ देते थे। यह पर्व तब से चला आ रहा है। दही हांडी में कई फिल्म सितारे शामिल होते रहे हैं।
217
मुंबई के दही हांडी आयोजन देशभर में प्रसिद्ध हैं।
317
इस बार दही हांडी का यह हर्ष-उल्लास देखने को नहीं मिलेगा।
417
दही-हांडी का आयोजन हर उम्र के लोगों में उत्साह भरता रहा है।
517
जन्माष्टमी पर स्कूलों में भी कार्यक्रम होते रहे हैं। इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
617
जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम होते रहे हैं।
717
इस तरह देखने को मिलता रहा है जन्माष्टमी पर जोश।
817
दही-हांडी के कार्यक्रम में फिल्म सितारे शामिल होते रहे हैं।
917
कोरोना के चलते दही-हांडी के आयोजन कैंसल कर दिए गए हैं।
1017
पूरे देश में ऐसे आयोजन होते रहे हैं।
1117
दही-हांडी के आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते रहे हैं।
1217
कोरोना के कारण इस बार दही-हांडी के आयोजन नहीं होंगे।
1317
कोरोना संक्रमण के चलते दही-हांडी सहित तमाम धार्मिक आयोजन नहीं हो पाए।
1417
इस तरह के दृश्य दिखते रहे हैं जन्माष्टमी पर।
1517
यह तस्वीर जन्माष्टमी पर दही-हांडी आयोजन की पुरानी याद ताजा कराती है।
1617
इस बार निराश हैं मस्तानों की टोलियां।
1717
दही-हांडी आयोजन की एक पुरानी तस्वीर।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।