लखीमपुर हिंसा का विरोध : शिवसेना, NCP और कांग्रेस का महाराष्ट्र बंद, मुंबई में बसों में तोड़फोड़

Published : Oct 11, 2021, 11:14 AM ISTUpdated : Oct 11, 2021, 11:19 AM IST

मुंबई : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना(Lakhimpur Kheri Violence) को लेकर जमकर सियासत जारी है। क्या उत्तर प्रदेश, क्या राजस्थान, क्या महाराष्ट्र हर जगह विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है। महाराष्ट्र में MVA सरकार में शामिल तीनों पार्टियों शिवसेना (Shivsena), NCP और कांग्रेस (congress) ने बंद (Maharashtra Bandh) बुलाया हुआ है। इस बंद को लेकर महाराष्ट्र की अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं और लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की गई है। बंद  का अब तक क्या रहा असर, देखें...

PREV
15
लखीमपुर हिंसा का विरोध : शिवसेना, NCP और कांग्रेस का महाराष्ट्र बंद, मुंबई में बसों में तोड़फोड़

बेस्ट की बसों के पहिए थमे
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर महाराष्ट्र में बंद का असर मुंबई और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। बेस्ट की बसें सुबह से ही नहीं चल रही हैं। बेस्ट बस में शिवसेना यूनियन का दबदबा है और यूनियन बंद के समर्थन में है। इससे आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बंद के दौरान बेस्ट की करीब 8 बसों में तोड़फोड़ भी की गई है।

25

लोकल ट्रेनों का संचालन जारी
महाराष्ट्र में बंद के बावजूद लोकल ट्रेन अपने नियमित समय पर चल रही हैं। लोकल ट्रेनों पर बंद का असर नहीं  है। लेकिन अन्य जगहों पर बंद  का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। 

35

पुलिस का पहरा
महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी सरकारमें सहयोगी दलों की तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर भारी पुलिस व्यवस्था की गई है। दादर सर्कल पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि, ट्रैफिक अभी सामान्य रफ्तार से चलता दिख रहा है।

45

पुणे सब्जी मंडी में भी बंद का असर
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में बंद का असर पुणे की सब्जी मंडी में भी बंद देखा गया। जानकारी के मुताबिक यहां सब्जी-फल के रोजाना 800-900 वाहन आते हैं, लेकिन रविवार को 2,000 वाहन आए थे। मंडी आज बंद है और मंगलवार से खुलेगी।

55

कांग्रेस नेताओं का मौन व्रत
इधर कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता लखीमपुर कांड को लेकर अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए मौन व्रत रखे हुए हैं। सभी राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस ने सभी प्रदेश कमेटियों से कहा है कि लखीमपुर हिंसा में मारे गए लोगों के लिए न्याय, आरोपियों की गिरफ्तारी और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा पर कार्रवाई की मांग करें।

Recommended Stories