Published : Dec 14, 2020, 01:21 PM ISTUpdated : Dec 14, 2020, 01:23 PM IST
सोलापुर (महाराष्ट्र). महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में रोज नए-नए और सख्त कानून बन रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक दुख मामला महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आया है, जहां छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पीड़िता ने एक सप्ताह पहले मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जो अब सामने आया है, जिसमें उसने भारत माता से माफी मांगी है।
दरअसल, यह दुखद घटना एक सप्ताह पहले 7 दिसंबर को सोलापुर के पंढरपुर में हुई थी। जहां तीन दरिंदों से परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। पीड़िता ने मरने से पहले अपनी पर्सनल डायरी में सुसाइड की वजह लिखते हुए 'भारत माता' और अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
25
17 साल की पीड़िता स्वप्नाली सत्यवान गजरे 11वीं की छात्रा थी, उसके पिता एक पंचर की दुकान चलाते हैं। बेटी की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह सेना में जाना चाहती थी।
35
पुलिस अधिकारी ने सुसाइड नोट के हवाले से बताया कि लड़की ने तीन लड़कों पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने लिखा कि वह आए दिन उसको परेशान करते थे। जिसके चलते वो दुखी रहती थी।
45
सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि सेना की वर्दी और तिरंगे के बैज का उसका सपना सच नहीं होगा क्योंकि वह इस दुनिया से जा रही है।
55
पंढरपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भसमी ने बताया, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की का हाथ पकड़ा था और उसे इस बारे में न बोलने की धमकी दी थी।