ये तस्वीरें लॉकडाउन में फंसे मासूमों की हालत दिखाती हैं, मां-बाप को रोता देखकर बच्चे भी सुबक पड़ते हैं

मुंबई. ये तस्वीरें मुंबई के अलावा देश के अन्य राज्यों की भी हैं। कोरोना संक्रमण से उपजी त्रासदी ने जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। लाखों लोगों का काम-धंधा बंद होने से भूखों मरने की नौबत आ गई है। लाखों मजदूर कर्मभूमि छोड़कर अपने-अपने घरों-गांवों को लौट गए हैं। यह सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इस त्रासदी में बच्चे भी पिस रहे हैं।

पहले जानते हैं महाराष्ट्र की हालत: राज्य में मरने वालों की संख्या 1517 हो गई है। देश की 42.3 % मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44582 हो गया है। अकेले मुंबई में संक्रमितों की संख्या 27068 है। आइए देखते हैं अब कुछ तस्वीरें.. 
 

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2020 6:55 AM IST

19
ये तस्वीरें लॉकडाउन में फंसे मासूमों की हालत दिखाती हैं,  मां-बाप को रोता देखकर बच्चे भी सुबक पड़ते हैं

यह तस्वीर मुंबई की है। घर जाने के लिए स्टेशन पर अपने परिजनों के साथ खड़ी यह बच्ची अचानक रोने लगी। उसे खुशी भी थी और डर भी लग रहा था।

29

यह तस्वीर मुंबई है। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला मौजूदा हालत से बेहद दु:खी है। मां की आंखों में आंसू देखकर बच्चा भी उदास है।

39

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। अपनी मां के पास सामान पर ही बच्ची सो गई। मजदूरों के बच्चो को सबसे ज्यादा परेशानी हुई है।

49

यह तस्वीर गाजियाबाद की है। घर जाने के इंतजार में बैठे भाई-बहन काफी निराश दिख रहे हैं।

59

यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। कैमरामैमन को मासूमियत से देखता बच्चा। तेज गर्मी के बावजूद लोगों को ऐसे घर जाना पड़ा रहा है।

69

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। अपने मासूम बच्चे को धूप से बचाती एक महिला। मांओं के लिए कोरोना काल एक बड़ा संकट है।

79

यह तस्वीर नोएडा की है। घर जाने के लिए गाड़ी के इंतजार में अपनी मां के साथ बैठा बच्चा। उसकी आंखों में व्याकुलता पढ़ी जा सकती है।

89

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। इतने छोटे बच्चो को भी पैदल घर जाना पड़ रहा है।

99

घर जाने के इंतजार में अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर बैठा पिता। ऐसे हजारों मासूमों को इस तरह देखा जा सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos