Published : Jul 01, 2022, 05:02 PM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 11:14 AM IST
Amruta Fadnavis: देवेन्द्र फडणवीस हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने। इससे पहले वो यहां के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। देवेन्द्र फडणवीस की ही तरह उनकी पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) भी काफी चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे सोशल वर्क हो या कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट, अमृता अक्सर अपने कामों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। 43 साल की अमृता बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें हैं।
बता दें कि अमृता फडणवीस पेशे से एक बैंकर हैं। अमृता ने नागपुर के जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन किया है।
28
इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से की। यहां से अमृता ने एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री ली।
38
अमृता फडणवीस पिछले 17 सालों से एक्सिस बैंक में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बैंक में एक्जीक्यूटिव कैशियर के तौर पर काम शुरू किया था। अब वो इस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट (ट्रांजेक्शन बैंकिंग डिपार्टमेंट) हैं।
48
अमृता फडणवीस ने 6 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली थी। वो कई सोशल इवेंट्स के अलावा कमर्शियल और फिल्मों में भी गा चुकी हैं।
58
बतौर प्लेबैक सिंगर अमृता फडणवीस ने करियर की शुरुआत 2016 में आई फिल्म जय गंगाजल से की थी। इस मूवी में उन्होंने 'सब धन माटी' गाना गाया था।
68
इसके अलावा अमृता फडणवीस ने बीजेपी नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बायोपिक संघर्ष यात्रा के लिए भी गाना गाया है। अमृता का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिर से' है, जिसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था। एक दिन में इसे 7 लाख से ज्यादा व्यू मिले थे।
78
2017 में अमृता फडणवीस ने मुंबई में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए एक इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में उस समय के मुख्यमंत्री और अमृता के पति देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे।
88
मई, 2022 में हुए 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी अमृता जलवे बिखेर चुकी हैं। इस दौरान वो स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद खूबसरत लगी थीं। अमृता ने फ्लोर लेंथ गाउन के साथ बोल्ड मेकअप से अपने लुक को कम्प्लीट किया था।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।