शॉकिंग न्यूज: यूट्यूब पर वीडियो देख अपना अबॉर्शन कर रही थी लड़की, चाकू से काटने लगी गर्भनाल फिर..

Published : Sep 28, 2021, 07:18 PM ISTUpdated : Sep 28, 2021, 07:19 PM IST

नागपुर (महाराष्ट्र). सोशल मीडिया के युग में आजकल कोई भी वीडियो देखकर कुछ भी करने लगता है। उनको नहीं पता होता है कि यह जुगाड़ उनपर भारी पड़ सकती है। नागपुर से ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे जान हर कोई हैरत में पड़ गया है। यहां एक  25 साल की लड़की यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर घर पर ही अपना एबॉर्शन कर रही थी।..जानिए फिर कैसे इस लड़की पर भारी बड़ी उसकी ये गलती...

PREV
15
शॉकिंग न्यूज: यूट्यूब पर वीडियो देख अपना अबॉर्शन कर रही थी लड़की, चाकू से काटने लगी गर्भनाल फिर..

दरअसल, यह लड़की अपने किचन में रखे चाकू की मदद से वीडियो देखकर भ्रूण निकालने की कोशिश कर रही थी। बताया जाता है कि उसे ऐसा करने की सलाह उसके प्रेमी ने दी थी। जिसक बाद वह चाकू से गर्भनाल काट रही थी। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

25

मामला सामने आने के बाद पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और इसके पीछे की वजह जानी। पीड़िता ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड पिछल 5 साल यानि 2016 से शादी का झांसा देकर उसका रेप कर रहा था। इसी बीच जब मैं गर्भवती हो गई तो उसने यू-ट्यूब से वीडियो देख गर्भपात करने की सलाह दी।

35

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले  यू-ट्यूब  अबॉर्शन करने का वीडियो भी दिखाया था। साथ ही उसे कुछ दवाइयां भी खाने के लिए दी थीं। जिसके बाद वीडियो देखकर यह सब करा रहा था। पीड़िता आरोपी की बातों में आ गई और अपने जान जोखिम में डालते हुए यह काम करने लगी।

45

च्ची का इलाज कर रही डॉक्टरों टीम ने बताया कि युवती को आरोपी ने बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के यह दवाइयां खरीद कर दी थीं। अगर जरा सी देर भी होती तो लड़की की जान भी जा सकती थी। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है।
 

55

बता दें पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोहेल वहाब खान के रुप में हुई है। वहीं  जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ड्राइवर है और शादीशुदा है, उसका एक 2 साल का बेटा भी है। इसके बाद भी उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए।

Recommended Stories