लोगों को लगा रहा कि कोरोना में धंधा बैठा जा रहा, इस लेडी को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलती

Published : Aug 13, 2020, 05:28 PM ISTUpdated : Aug 13, 2020, 05:33 PM IST

पुणे, महाराष्ट्र. कोरोना संक्रमण से बचने मास्क अनिवार्य वस्तु बन गया है। बेशक इसे मजबूरी में अपनाना पड़ा, लेकिन अब इसे लोग फैशन का हिस्सा बनाते जा रहे हैं। मार्केट में फैशनेबल मास्क आ चुके हैं। लेकिन मास्क को इस लेडी ने अपने रोजगार का एक बड़ा जरिया बना दिया। यह हैं धनश्री पाठक। ये पहले साड़ी से बने बैग, पर्स आदि बनाती थीं। इनके हाथों में हुनर है। इसलिए ये इन चीजों को बेहद सुंदर तरीके से डिजाइन करती रही हैं। अब जबकि मास्क भी पहनावे में शामिल हो गया है, इसलिए इन्होंने अपनी शॉप में डिजाइनर मास्क रखना शुरू कर दिए। ये खूबसूरत और डिजाइनर मास्क धनश्री खुद बनाती हैं। यही नहीं, धनश्री खुद डिजाइनर मास्क पहनकर उनकी ब्रांडिंग करती हैं। इनके मास्क की डिमांड इतनी है कि उन्हें बनवाने के लिए कारीगर रखने पड़े हैं।

PREV
15
लोगों को लगा रहा कि कोरोना में धंधा बैठा जा रहा, इस लेडी को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलती

धनश्री मौके को देखकर मास्क डिजाइन करने लगी हैं। उनके मास्क में प्रकृति और वन्य जीवन की खूबसूरती झलकती है। इन दिनों उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मास्क डिजाइन किए हैं।

25

धनश्री के मुताबिक, महिलाएं साड़ी से मिलता-जुलता मास्क डिजाइन कराना अधिक पसंद कर रही हैं। इसलिए वे पहले से ही साड़ी की मैचिंग के मास्क बनाकर रखने लगी हैं।

35

धनश्री ने बताया कि आपदा में भी आप रोजगार के जरिया तलाश सकते हैं। धनश्री ने इसी मास्क का फैशनेबल बनाकर अपने रोजगार को एक नई दिशा दे दी।

45

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दो लेयर वाले मास्क को डिमांड है। धनश्री इसका भी ध्यान रख रही हैं। मास्क खूबसूरत और पहनने में आरामदायक हो, इसलिए वे अंदर की लेयर कॉटन की रखती हैं।

55

धनश्री के मास्क को लेकर इतनी डिमांड है कि उनकी आपूर्ति के लिए उन्होंने कारीगर रखे हुए हैं। इस काम में उनके पति भी हाथ बंटाते हैं।

Recommended Stories