मुंबई में आफत की बारिश...100 की स्पीड से चल रही हवाएं, खतरनाक तरीके से मचल उठा समुद्र, देखें PHOTOS

Published : Aug 07, 2020, 11:03 AM IST

मुंबई, महाराष्ट्र.  मायानगरी में पिछले दिनों से लगातार बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। लैंडस्लाइड से रास्ते जाम हो गए। घरों में पानी भर गया, रेलवे ट्रैक डूबने से ट्रेनें रोकी गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 46 वर्ष बाद अगस्त में मुंबई में ऐसी बारिश हुई है। निचले इलाके डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने आगे भी इसी तरह की बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोल्हापुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश चलते नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी आपदा से निपटने एनडीआरएफ की 16 टीमें राज्यभर में तैनात की गई हैं। अकेले 4 टीमें कोल्हापुर भेजी गई हैं। पेडर रोड पर तूफानी हवाओं की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर बिखर गया। घटनास्थल पर सीएम उद्धव ठाकरे के साथ राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। मुंबई में 107 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे समुद्र की लहरें खतरनाक तरीके से उछाल भरने लगीं। आगे देखें कुछ तस्वीरें...

PREV
115
मुंबई में आफत की बारिश...100 की स्पीड से चल रही हवाएं, खतरनाक तरीके से मचल उठा समुद्र, देखें PHOTOS

मुंबई में हर तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है।

215

रेलवे ट्रैक डूबे हुए हैं।

315

ऐसा है उपनगरीय रेलवे सेवा का बारिश में हाल।

415

निचले इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भरा हुआ है।

515

बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

615

समुद्र की लहरें खतरनाक तरीके से उछल रही हैं।

715

मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

815

बारिश में डूबी मुंबई की सड़कें।

915

बारिश और हवाओं के कारण लैंडस्लाइड।

1015

मुंबई में 107 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं।
 

1115

निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी।

1215

मुंबई की सड़कें बनीं समुंदर।

1315

एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज रही हैं।

1415

तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ उखड़ने से भारी नुकसान।

1515

पेड़ उखड़ने से कई वाहन क्षतिग्रस्त।

Recommended Stories