मुंबई में बारिश का कहर: कंकड़-पत्थर की तरह ढह गए मकान, 22 लोगों की नींद में मौत..तस्वीरों में देखिए तबाही

मुंबई (महाराष्ट्र). मायानगरी मुंबई में शनिवार देर राज से जारी मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने इस तरह कहर बरपाया कि कई मकान कंकड़-पत्थर की तरह ढह गए। गहरी नींद में सो रहे लोगों के ऊपर उनके ही मकान की दीवार जा गिरी, जिसके चलते मलबे में दबने से अलग-अलग जगहों पर करीब 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई की घायल होने की खबर है। जानिए किस तरह गहरी नींद में सोए मासूम बच्चे मलबे में दब गए...

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2021 6:13 AM IST / Updated: Jul 18 2021, 01:01 PM IST

17
मुंबई में बारिश का कहर: कंकड़-पत्थर की तरह ढह गए मकान, 22 लोगों की नींद में मौत..तस्वीरों में देखिए तबाही

भारी बारिश का पिछले 8 घंटे से सिलसिला जारी है। हालात ये है कि कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। चेंबूर और विक्रोली इलाके में लोगों के घरों में पानी भर चुका है। चेंबूर में 5 मकान गिरने से 15 तो विक्रोली में 7 लोगों की जान चली गई। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है, जो लोगों के घरों से मलबा हटाने का काम कर रही है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

27

कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कई जगहों पर गाड़ियां बारिश के पानी में फंसी हुई हैं। रास्ते बंद हो गए हैं, तो बीएमसी ने जलभराव की वजह से सब-वे को बंद कर दिया गया है। इस बीच मौसम विभाग मुंबई और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

37

एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि चेंबूर और विक्रोली इलाके से अब तक 20 शव निकाल चुके थे। अभी दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है। चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं, जिसके चलते टीम को राहत और बचाव का काम करने में वक्त के साथ परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

47

वहीं चेंबूर में जिस जगह बारिश  की वजह से मकान गिरे वहां के एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा  शनिवार रात 12:30 बजे पर हुआ। जब अचानक एक के बाद एक मकान की  दीबार गिरने लगीं और नींद में बच्चे मलबे में दब गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने कई युवकों को मलबे से निकालकर  रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया। वहीं कई और लोग मिट्टी के नीचे दबे थे।

57

पिछले दो दिन से मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश की चलते कई जगहों पर रेल की पटरियों पर पानी जमा हो गया है। जिसके चलते करीब 20 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

67

इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बारिश मुंबई में किस तरह से कहर बरपा रही है। चैंबूर इलाके में बने कच्चे मकानों में पानी अंदर तक जा घुसा। वहीं लैंडस्लाइड के चलते काफी नुकसान हो गया। दीवारें टूट गई हैं और घर के अंदर तक मलबा घुस गया।

77

तस्वीर में देखिए किस तरह से पानी लोगों की किचन तक जा घुसा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos