एक झटके में रातों रात करोड़पति बन गया मछुआरा, चमकी ऐसी किस्मत कि जाल में फंस गई दुलर्भ चीज

Published : Sep 01, 2021, 05:29 PM IST

पालघर (महाराष्ट्र). कहते हैं कि इंसान की किस्मत जीवन में एक बार जरुर पलटती है, जो पलभर में भिखारी से राजा बना देती है। तो किसी को अमीर से सड़क पर ले आती है। कुछ ऐसी ही किस्मत महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले एक मछुआरे पर मेहरबान हुई है, जो एक झटके में करोड़पति बन गया है। युवक के जाल में ऐसी दुलर्भ मछलियां फंसी हैं, जिनकी बदौलत उसके पूरे परिवार की जिंदगी बदल गई है। आइए जानते हैं कैसे पलभर में करोड़पति बन गया यह मछुआरा...

PREV
15
एक झटके में रातों रात करोड़पति बन गया मछुआरा, चमकी ऐसी किस्मत कि जाल में फंस गई दुलर्भ चीज

दरअसल, किस्मत का धनी है पालघर में रहने वाला चंद्रकांत तरे नाम का शख्स जो पेशे से एक मछुआरा है। जो कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ नाव में बैठकर समुद्र में मछलियों को पकड़ने के लिए गया हुआ था। युवक ने जैसे ही अपना जाल फैलाया तो उसके जाल में 'सी गोल्ड' कही जाने वाली दुर्लभ घोल मछलियां फंस गई। वह भी एक दो नहीं, पूरी 157 मछली थीं।

25

युवक ने अपना जाल निकला और देखा तो जाल में  'सी गोल्ड' मछली थीं। इन मछलियों की कीमत बाजार में बहुत ज्यादा होती है। युवक की यह मछलियां 1.33 करोड़ रुपए में बिकीं। जिन्हें यूपी और बिहार के कारोबारियों ने खरीदा। एक की कीमत करीब 85 हजार रुपए थी।

35

बता दें कि इन दुर्लभ मछलियों का उपयोग दवा को बनाने में किया जाता है। इनके अंदर औषधीय गुण होता है। यह मछलियां काफी मुश्किल से लोगों को मिलती हैं। इनकी डिमांड इंडोनेशिया, थाईलैंड, हांगकांग, सिंगापुर जैसे देशों में ज्यादा होती है।

45

जैसे की इन मछलियों का नाम सी गोल्ड है, दिखने में इनका रंग गोल्ड की तरह होता है। ठीक उसी तरह इनकी कीमत सोने से ज्यादा होती है। इन्हें ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है, यह समुद्र किनारे नहीं पाई जाती हैं। इनको पकड़ने के लिए काफी अंदर तक जाना पड़ता है। फिर भी किस्मत वालों के जाल में ही यह फंसती हैं।

55

इन मछलियों को पकड़ने वाले चंद्रकात की चर्चा हर तरफ हो रही है। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। साथ ही मीडियाकर्मी भी उनकी इस सफलता के बारें में मुछआरे के घर पहुंच रहे हैं। उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Recommended Stories