कोरोना संक्रमण को लेकर दिल की धड़कनें बढ़ाने वाली मुंबई अब कूल हो रही है, जानिए मौजूदा हालात

Published : May 30, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : May 30, 2020, 12:01 PM IST

मुंबई. कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र के हालात अब तक बेकाबू थे। लेकिन अब यहां से गुड न्यूज आने लगी है। पिछले एक दिन में यहां सबसे ज्यादा 8,381 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। अब तक महाराष्ट्र में 26997 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का 43.3% है। महाराष्ट्र में अब तक 62228 से ज्यादा संक्रमित हैं। यह आंकड़ा देश के किसी राज्य से सबसे ज्यादा है। यहां 2098 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले महाराष्ट्र में 11 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही थी। अब यह रेट 16 दिन हो गया है। यह अच्छी बात है। कोरोना को लेकर मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी शुरू से ही चिंता का विषय बनी हुई थी। अकेले मुंबई में संक्रमितों की संख्या 34000 से अधिक है। इनमें धारावी की स्थिति सबसे खराब थी। यहां संक्रमितों की संख्या 1,541 को पार कर चुकी है। हालांकि इनमें 453 लोग ठीक हो चुके हैं। अब सबसे अच्छी बात यह है कि पहले यहां 3 दिन में संक्रमित दोगुने हो रहे थे, जो अब  9 दिन में हो रहे हैं। आइए पढ़ते हैं बाकी कहानी और साथ में देखते हैं मुंबई से जुड़े कुछ फोटोज

PREV
111
कोरोना संक्रमण को लेकर दिल की धड़कनें बढ़ाने वाली मुंबई अब कूल हो रही है, जानिए मौजूदा हालात

धारावी में संक्रमण को काबू में करने 2400 से ज्यादा हेल्थकेयर वर्करों की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड के अपर निगम आयुक्त किरण दिघावकर ने बताया कि धारावी एक घनी बस्ती है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना आसान नहीं। इसे देखते ही अब यह प्रयोग किया जा रहा है।

211

धारावी में लोग खाने-पीने को परेशान न हों। घरों में रहे..इसलिए घर-घर जाकर फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं। इसके लिए एनजीओ और प्राइवेट संस्थाओं की मदद ली जा रही है।

311

अकेले धारावी में ज्यादा से ज्यादा जांच करने 27 प्राइवेट डॉक्टर, 29 नर्स, 68 वार्ड बॉय और 11 को-ऑर्डिनेटर और दो फार्मासिस्ट की सेवाएं ली जा रही हैं।
 

411

धारावी में बीएमसी के साथ ही प्राइवेट डॉक्टरों ने घर-घर जाकर करीब 4.5 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की।
 

511

 धारावी में जो लोग हाई रिस्क में दिखे, उन्हें ही क्वांरटाइन किया गया।

611

संक्रमण को रोकने राज्य सरकार प्राइवेट अस्पतालों की मदद भी ले रही है।
 

711

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा खराब स्थिति थी। खासकर मुंबई में संक्रमण तेजी से फैल रहा था।

811

हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है।

911

धारावी में लोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाई गई है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

1011

मुंबई से हजारों प्रवासी लोग अपने राज्यों को रवाना हो गए हैं। इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

1111

लॉकडाउन के बीच खाने की तैयारी करती एक महिला।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories