'मन्नत' में जश्न का माहौल : आर्यन के इंतजार रोशन हुआ शाहरुख का घर, बाहर फैंस,अंदर मां गौरी के चेहरे पर मुस्कान

मुंबई : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) भले ही शुक्रवार को घर नहीं पहुंच पाया लेकिन उनके घर मन्नत में जश्न का माहौल है। ऑर्डर की कॉपी न मिल पाने के कारण भले ही बेल की प्रक्रिया आज पूरी न हो पाई हो लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार शनिवार की सुबह 11 बजे आर्यन जेल से बाहर आ जाएगा और फिर थोड़ी ही देर में मन्नत पहुंच जाएगा। आर्यन के स्वागत की तैयारी में अभी से सभी जुटे हुए हैं। सारा घर रोशन हो गया है। देखिए तस्वीरें..

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 29, 2021 12:34 PM IST / Updated: Oct 29 2021, 09:54 PM IST

15
'मन्नत' में जश्न का माहौल : आर्यन के इंतजार रोशन हुआ शाहरुख का घर, बाहर फैंस,अंदर मां गौरी के चेहरे पर मुस्कान

आर्यन के लौटने की खुशी में शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने इस आशियाने को अपने बेटे के लिए बिल्कुल दिवाली के दिन जैसा सजा दिया है। हालांकि, बेटे से मिलने के लिए उन्हें एक और रात का इंतजार करना पड़ेगा। शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद उनका बेटा कभी भी घर पहुंच जाएगा।

25

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी आखिरकार गुरुवार को मंजूर हो गई। आर्यन की 26 दिन बाद घर वापसी की खबर से शाहरुख के फैंस में खुशी की लहर है। किंग खान के बांद्रा स्थित बंगले 'मन्नत' के बाहर गुरुवार शाम को जोरदार आतिशबाजी हुई। शुक्रवार को भी बंगले के बाहर फैंस जुटे हैं।

35

मन्नत के बाहर के नजारे के साथ अंदर भी जश्न का महौल है। कई दिन बाद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। आर्यन खान ने जेल में होने की वजह से इस साल मां गौरी खान का जन्मदिन और पेरेंट्स की एनिवर्सरी मिस की थी। शाहरुख-गौरी ने भी कोई सेलिब्रेशन नहीं किया था लेकिन अब आर्यन खान 2 नवंबर को अपने पिता के जन्मदिन पर उनके साथ रह पाएंगे। 13 नवंबर को आर्यन का जन्मदिन है। 

45

जब 'मन्नत' के बाहर ऐसी तैयारी दिख रही है तो बंगले के अंदर भी शानदार तैयारियां चल रही होंगी। आर्यन पूरे 26 दिन परिवार से दूर रहे और आज की एक रात और उन्हें जेल के अंदर ही रहना होगा। शुक्रवार को बंगले के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी नजर आएं।

55

शाहरुख खान के फैंस का जोश हाई है। इसका नजारा शुक्रवार सुबह देखने को मिला जब भारी भीड़ की वजह से मन्नत के बाहर की सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने लोगों को कंट्रोल किया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ थोड़ी कम जरुर हुई है, लेकिन मन्नत के बाहर फैन्स का आना-जाना लगा हुआ है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos