यह तस्वीर आपको ALERT करती है, पानी के ऐसे तेज बहाव में मौजमस्ती जिंदगी पर पड़ सकती है भारी

Published : Jul 06, 2020, 11:52 AM IST

मुंबई. मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। इस दौरान कई राज्यों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां भी सामने आने लगी हैं। मुंबई की यह तस्वीर आपको अलर्ट करती है। पानी के तेज बहाव में अठखेलियां अकसर जानलेवा साबित होती हैं। इसलिए नदी-समुद्र या पानी के तेज बहाव से दूर रहें। बहरहाल, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां भारी से भारी बारिश हो सकती है। थाणे, रायगढ़ और आसपास भी यही हाल रहेगा। शनिवार और रविवार को मुंबई में हुई तेज बारिश और मानसूनी हवाओं से समुद्र की लहरें कई फीट तक उछलने लगीं। वहीं, कई जगह पानी भर गया। मुंबई के कोलाबा में 24 घंटों के दौरान 129.6 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, हरियाणा में तेज हवाओं के साथ आई बारिश से पेड़ उखड़ गए। आगे देखिए मुंबई में बारिश की कुछ तस्वीरें...

PREV
116
यह तस्वीर आपको ALERT करती है, पानी के ऐसे तेज बहाव में मौजमस्ती जिंदगी पर पड़ सकती है भारी

बारिश के बीच उछाल भरते समुद्र के तट पर अपने बच्चे के साथ मौजमस्ती के लिए रिस्क उठाती एक महिला।

216

समुद्र की लहरों के साथ ऐसी अठखेलियां खतरनाक साबित हो सकती हैं।

316

मुंबई में ऐसे घरों में पानी भर गया।
 

416

समुद्र के किनारे खड़ा एक शख्स। यह मस्ती खतरनाक साबित होती है।

516

बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा है।

616

यूं उफन पड़े नाले।

716

बारिश के बीच अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ा।

816

यूं डूब गए वाहन। पानी के निकास का सही से प्रबंधन नहीं होने पर मुंबई अकसर ऐसे डूब जाती है।

916

मुंबई के कई इलाकों में ऐसे पानी भर जाता है।

1016

मुंबई के समुद्र तट का नजारा। ऐसे उछाल भर रहीं लहरें।

1116

समुद्र तट पर बने घरों में पानी भर गया है।

1216

मुंबई में हर साल जलभराव की ऐसी स्थिति बनती है।

1316

बारिश के चलते एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका हवाई जहाज।

1416

मुंबई के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर जाता है।

1516

बारिश में फंसे गैस सिलेंडर से भरे ऑटो को निकालने की मशक्कत।

1616

मुंबई बारिश में बदहाल हो जाती है।

Recommended Stories