Monsoon Alert: महाराष्ट्र में Landslide से मलबे में दबी गाड़ियां, असम में बाढ़ की स्थिति पर PM ने जताई चिंता

Published : Aug 31, 2021, 11:09 AM IST

नई दिल्ली. मौसम का मिजाज एक बार फिर 'उग्र' हो उठा है। महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मंगलवार सुबह भूस्खलन(landslide) के कारण कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इधर, असम में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की। PM ने एक tweet भी किया। इसमें लिखा-असम के मुख्यमंत्री @himantabiswaसे बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। स्थिति को कम करने में मदद करने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।  

PREV
15
Monsoon Alert: महाराष्ट्र में Landslide से मलबे में दबी गाड़ियां, असम में बाढ़ की स्थिति पर PM ने जताई चिंता

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश का सिलसिला चल पड़ा है। यह तस्वीर औरंगाबाद की है। यहां मंगलवार लैंडस्लाइड होने से कई वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी।

25

भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मुंबई और इसके उपनगरों में बारिश जारी रहेगी।

औरंगाबाद में लैंडस्लाइड के बाद मलबे में दबे वाहन

35

भारतीय मौसम विभाग ने तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

तस्वीर-औरंगाबाद में हुई लैंडस्लाइड की

45

भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, केरल, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

तस्वीर-औरंगाबाद में हुई लैंडस्लाइड की

55

IMD के अनुसार बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।

तस्वीर-औरंगाबाद में हुई लैंडस्लाइड की

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories