ऐसी है मुंबई, तूफान से डरकर सब समुद्र से दूर भाग रहे थे और ये लड़की नाच रही थी, अक्षय कुमार ने कही यह बात

Published : Jun 04, 2020, 09:56 AM IST

मुंबई. फिल्मी सितारों की दुनिया मुंबई में 129 साल बाद इतना भयंकर तूफान आया है। चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण मुंबई और आसपास 120 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। ये हवाएं इतनी तेज थीं कि लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। ठेले पलट गए..होर्डिंग उखड़कर गिर पड़े। पेड़ उखड़कर गाड़ियों पर जा गिरे। हालांकि यह अच्छी बात रही कि निसर्ग का रौद्र रूप कमजोर पड़ गया और मुंबई के अलावा आसपास के इलाकों में भारी तबाही होने से बच गई। मौसम विभाग के  साइक्लोन ई-एटलस के अनुसार इससे पहले 1891 में समुद्री तूफान आया था। उसके बाद अब अरब सागर में महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ऐसी स्थिति बनी। तूफान के खतरे को देखते हुए कई कलाकारों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। अक्षय कुमार ने कहा कि तूफान की हानि से बचना है, तो सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। इस आपदा से निपटने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 20 टीमें तैनात हैं। 7 टीमें अकेले रायगढ़ और मुंबई में लगाई गई हैं। बेशक मुंबई में निसर्ग का खतरा कम हो गया है, लेकिन अगले 24 घंटे तक पुणे, नासिक, अहमदनगर आदि को अलर्ट किया गया है। निसर्ग का असर गुजरात में भी है। इस तूफान के कारण मध्य प्रदेश तक बारिश हो रही है। देखें कुछ तस्वीरें...

PREV
110
ऐसी है मुंबई, तूफान से डरकर सब समुद्र से दूर भाग रहे थे और ये लड़की नाच रही थी, अक्षय कुमार ने कही यह बात

लोग तूफान से बचाने भाग रहे थे और यह लड़की समुद्र के तट पर फोटो खिंचाव रही थी। अक्षय कुमार ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी।

210

यह मुंबई का हाल है। पेड़ उखड़कर गाड़ियों पर गिर पड़े।

310

मुंबई निसर्ग तूफान से बचने समुद्रीय तटों से दूर जाते लोग।

410

तूफान से बचने बच्चों को लेकर इस तरह भागना पड़ा।

510

मुंबई के अलीबाग में मछुआरों ने अपनी नावें समुद्र से निकालीं।

610

इस तरह चलीं तूफान हवाएं जैसे पेड़ ही उखड़कर उड़ जाएंगे।

710

यह तस्वीर मुंबई के गिरगांव की है।

810

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हवाई यात्राएं रोकी गईं।

910

यह मुंबई का निकटवर्ती अलीबाग बीच है।

1010

तूफान को देखते हुए समुद्र से हटते मछुआरे।

Recommended Stories