ALERT: अम्फान के बाद एक और तूफान 'निसर्ग' का खतरा, देखिए कैसे तबाही मचाकर जाते हैं ये तूफान

मुंबई. पिछले दिनों पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारी तबाही मचाने वाले 'अम्फान'  से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब निसर्ग का खतरा सिर पर मंडराने लगा है। इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक पड़ेगा। इसके लिए दोनों राज्यों की सरकारें हाईअलर्ट पर हैं। बता दें कि भयंकर चक्रवाती तूफान अम्फान ने भारी तबाही मचाई थी। अकेले पश्चिम बंगाल में इससे 13 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका जताई गई है। वहीं, बांग्लादेश में 11 अरब टका नुकसान हुआ है। हालांकि यह नुकसान अभी और बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बना है। तूफान के असर से गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यह तूफान 3 जून की शाम या रात उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट से टकरा सकता है। यानी 4 जून का समय यहां के लिए बेहद खराब साबित हो सकता है। यहां 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस बीच मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। उम्मीद है कि देश के बाकी राज्यों में मानसून तय सीमा में प्रवेश करेगा। माना जा रहा है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 2, 2020 4:24 AM IST / Updated: Jun 02 2020, 10:25 AM IST

123
ALERT: अम्फान के बाद एक और तूफान 'निसर्ग' का खतरा, देखिए कैसे तबाही मचाकर जाते हैं ये तूफान

अम्फान तूफान से फसलों, मकानों, सड़क, पुल, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर सब बर्बाद हो गए। तूफान से करीब 1.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, भारत और बांग्लादेश में 100 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अम्फान पिछले एक दशक में आए चक्रवाती तूफानों में सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ था। हालांकि यह अच्छी बात रही कि तूफान से पहले ही करीब 30 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया था। तूफान के बाद अकेले पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा दल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं।  आगे देखें अम्फान तूफान के बाद के बर्बादी के मंजर को दिखाती हैं... 

223

 अम्फान पिछले एक दशक में आए चक्रवाती तूफानों में सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ था। 

323

तूफान से पेड़ उखड़कर ऐसे कारों पर जा गिरे।

423

पश्चिम बंगाल में तूफान से पेड़ उखड़कर बस के ऊपर गिर पड़ा।

523

यह तस्वीर असम के नगांव स्थित कामपुर की है। अम्फान के कारण लगातार हुई बारिश पुलों और सड़कों को यूं बहाकर ले गई।

623

तूफान से हजारों पेड़ जड़ से उखड़ गए। उन्हें हटाने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।

723
823

तूफान से बर्बाद हुए अपने घर को फिर से दुरुस्त करता एक शख्स।

923

तूफान से बर्बाद हुए अपने घर के बाहर मायूस खड़ी महिला। यह प्राकृतिक आपदा कइयों की जिंदगी पर काल बनकर टूटी।

1023

तूफान से खेतों में ऐसा पानी भरा कि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।

1123

पश्चिम बंगाल के जरखाली में तूफान से भरे पानी की निकासी का प्रबंध करती रेस्क्यू टीम।

1223

समुद्र के खारे पानी से मीठे तालाब की मछलियां ऐस मर गई थीं।

1323

अम्फान ने लोगों के घर ऐसे उजाड़ दिए थे।

1423

खेतों में पानी भरने से लोगों की फसलें बर्बाद हो गई थीं।

1523

लोगों का अनाज पूरी तरह बर्बाद हो गया था।
 

1623

अम्फान ने पश्चिम बंगाल में इस तरह तबाही मचाई थी।

1723

अम्फान की तबाही के बाद की स्थिति।

1823

अम्फान कितना भयंकर था, यह तस्वीर उसकी गवाही देती है।

1923

यह तस्वीर अम्फान के बाद बांग्लादेश की है। आगे देखिए इससे पहले आए कुछ और तूफानों की तस्वीरें..

2023

पश्चिम बंगाल में पिछले साल आए तूफान ने ऐसे पेड़ उखाड़ दिए थे।

2123

यह तस्वीर अक्टूबर, 2018 को ओडिशा में आए तूफान के दौरान की हैं। यहां 180 किमी की रफ्तार से हवाएं चली थीं।

2223

यह तस्वीर 11 नवंबर, 1971 को तूफान के दर्द को दिखाता है। इसका असर उड़ीसा, बांग्लादेश पर पड़ा था।

2323

यह तस्वीर 11 नवंबर, 1971 को आए तूफान की है। इसका असर उड़ीसा, बांग्लादेश पर पड़ा था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos