औरंगाबाद (Maharashtra) । टूथब्रश आप रोज करते हैं। लेकिन, सोचिए यदि वो आपके सीधे पेट में चला जाए तो क्या होगा। हालांकि पहले तो यह आप कहेंगे कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। मगर, हैरान कर देने वाली ऐसी ही घटना औरंगाबाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में सामने आई है। जहां एक शख्स ब्रश करने के दौरान टूथब्रश ही निगल लेने के बाद पहुंचा था। जिसकी हालत काफी गंभीर थी, किंतु ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विजय जनार्धन जाधव नाम शख्स 26 दिसंबर की सुबह ब्रश करते समय मुंह ऊपर कर लिया। इसी दौरान पूरा टूथब्रश ही उसके पेट में चला गया था। इसके कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए।
25
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकित्सकों ने एक्सरे किया। लेकिन, पेट में ब्रश का पता नहीं चला। इसके बाद सीटी स्कैन कराया गया तो पेट में टूथब्रश फंसा हुआ नजर आया।
35
सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद 8 डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की, जिसके बाद टूथब्रश को पेट से बाहर निकाला गया। बताते हैं कि विजय जनार्धन जाधव अब ठीक है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
45
विजय जनार्धन जाधव का कहना है कि डॉक्टरों की वजह से उसे दूसरी जिंदगी मिली है। वो अब पहले से अच्छा महसूस कर रहा है।
55
डॉक्टरों ने भी कहा कि विजय जनार्धन जाधव अब पूरी तरह से ठीक है, उसके पेट में फंसा टूथब्रश निकाल लिया गया है, अब घबराने की कोई बात नहीं है।
फोटो सोर्स- आजतक
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।