महाराष्ट्र के लिए गेम चेंजर साबित होगा समृद्धि महामार्ग,PM करेंगे उद्घाटन, 120km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी कारें

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे। वह नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेसवे के इस हिस्से की लंबाई 520 किलोमीटर है। समृद्धि महामार्ग की पूरी लंबाई 701 किलोमीटर है। इसका निर्माण 55 हजार करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के विकास के लिए गेम चेंजर साबित होगा। आगे पढ़ें समृद्धि महामार्ग के बारे में और देखें खास तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2022 8:38 AM IST / Updated: Dec 10 2022, 02:27 PM IST

18
महाराष्ट्र के लिए गेम चेंजर साबित होगा समृद्धि महामार्ग,PM करेंगे उद्घाटन, 120km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी कारें

समृद्धि महामार्ग भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। यह महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद व नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है। 
 

28

एक्सप्रेसवे आसपास के 14 अन्य जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इससे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के लगभग 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी।
 

38

समृद्धि महामार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और अजंता एलोरा गुफाओं, शिर्डी, वेरुल, लोनार आदि जैसे पर्यटन स्थलों से जुड़ेगा। 
 

48

निर्माण पूरा होने पर समृद्धि महामार्ग मुंबई को नागपुर से जोड़ेगा। 120 मीटर चौड़े इस एक्सप्रेशवे पर आठ लेन बनाए गए हैं। इससे नागपुर से मुंबई की यात्रा 8 घंटे में पूरी हो सकेगी। 
 

58

समृद्धि महामार्ग के हर 40-50 किलोमीटर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग के लिए व्यवस्था की गई है। हाइवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया गया है। 
 

68

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण में नागपुर को शिरडी से जोड़ा गया है। इसके नागपुर से शिरडी की यात्रा कार से 10 घंटे के बदले 5 घंटे में की जा सकती है। नागपुर से शिरडी जाने के लिए 900 रुपए टोल देना होगा।
 

78

समृद्धि महामार्ग देश का सबसे हाईटेक हाईवे है। इसके इंटरचेंज के करीब 35-40 हेक्टेयर जमीन पर सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जिससे 161 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।
 

88

समृद्धि महामार्ग को 150km/h की अधिकतम रफ्तार से गाड़ी चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। राज्य सरकार ने 8 यात्री सीटों वाले वाहनों के लिए गैर-पहाड़ी इलाकों में 120km/h और पहाड़ी इलाकों में 100km/h की अधिकतम स्पीड लिमिट तय की है।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos