लॉकडाउन ने बिजनेसमैन को कहीं का नहीं छोड़ा..तो उसने पूरी फैमिली को खत्म करके लगा ली फांसी

सोलापुर, महाराष्ट्र. लॉकडाउन के कारण काम-धंधों पर बुरा असर पड़ा है। अच्छे-भले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने से वे टूटने लगे हैं। यहां 37 वर्षीय एक शख्स ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगा ली। घटना सोमवार देर रात की है। फौजदार चावड़ी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संजय सालुंखे ने बताया कि अमोल जगताप होटल चलाता था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो बंद है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमोल के ऊपर बैंक का मोटा कर्जा था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें भी कर्ज से परेशानी की बात कही गई है। फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सबका गला दबाया...


 

Amitabh Budholiya | Published : Jul 15, 2020 5:39 AM IST

17
लॉकडाउन ने बिजनेसमैन को कहीं का नहीं छोड़ा..तो उसने पूरी फैमिली को खत्म करके लगा ली फांसी

अमोल ने तीनों को गला दबाकर मारा था। घटना का पता मंगलवार सुबह तब लगा, जब उनका दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाशों को बाहर निकला। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

27

इस तस्वीर में अमोल उसकी पत्नी मयूरी (27), बेटे आदित्य (7) और आयुष (4) दिखाई दे रहे हैं। यह परिवार ओल्ड पुणे-नासिक नाका के पास किराए के मकान में रहता था।  आगे पढ़िए आर्थिक तंगी में डूबकर जान देने वाले ऐसे ही परिवारों की दास्तान...

37

अहमदबाद/पुणे.  पिछले महीने लॉकडाउन के चलते काम-धंधा बंद होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों ने अपने बच्चों को मारने के बाद सुसाइड कर लिया था। पुणे में कपल ने अपने दो बच्चों को मारने के बाद फांसी लगा ली थी। वहीं, अहमदाबाद में दो सगे भाइयों ने अपने-अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी थी। पुणे के कपल ने दीवार पर लिखकर एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें आर्थिक तंगी की बात कही गई है। जबकि अहमदाबाद में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन यह जरूर सामने आया है कि दोनों भाई आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे।

तस्वीर में नीचे दिखाई दे रहे 4 बच्चे अहमदाबाद के दो परिवारों के हैं। इनके नाम कीर्ति, मयूर, ध्रुव और सानवी हैं। इन सभी की उम्र 7 से 12 साल की थी। इनके और दोनों पिता के शव घर में मिले। ऊपरवाली तस्वीर पुणे की फैमिली की है। इस कपल ने अपने दो मासूमों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। आगे पढ़िए अहमदाबाद में क्या हुआ...

 

47

यह तस्वीर अहमदाबाद के एक परिवार की है। इस फैमिली के पिता और बेटी ने पिछले महीने सुसाइड कर लिया था। वहीं, मुखिया के भाई ने भी अपने दो बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया था। दोनों भाई कपड़े की दुकान पर काम करते थे। माना जा रहा है कि दोनों भाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

57

दोनों भाइयों ने 6 महीने पहले ही अहमदाबाद के विंजोल इलाके में फ्लैट खरीदा था। हालांकि अभी शिफ्ट नहीं हुए थे। दोनों अलग-अलग किराये पर रह रहे थे। दोनों भाई घुमाने के बहाने बच्चों को नये फ्लैट पर लेकर आए थे। बच्चों की उम्र 7-12 साल थी। घटना के वक्त उनकी पत्नियां घर पर थीं। आगे पढ़िए पुणे में दो बच्चों की हत्या के बाद फांसी पर झूला कपल..

67

पिछले महीने ही पुणे में एक फैमिली के 4 सदस्यों द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यह परिवार सुख सागर इलाके में रहता था। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी थे। आशंका थी कि बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद कपल ने आत्महत्या की। शुरुआती जांच में इसे आर्थिक संकट माना गया। पुलिस को पेंसिल से दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट। इसमें लिखा गया था कि पुलिस किसी को परेशान न करे। वे अपनी मर्जी से और परिस्थिति से परेशान होकर जिंदगी खत्म कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण मृतक का काम-धंधा बंद पड़ा हुआ था। पढ़िए आगे इस खबर के बारे में...

77

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान अतुल शिंदे(33), पत्नी जया शिंदे(32) और दो बच्चे ऋग्वेद(6) व अंतरा शिंदे(3) के रूप में हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी, तो देखा कि चारों बेसुध थे। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (पुलिस को दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos