अहमदबाद/पुणे. पिछले महीने लॉकडाउन के चलते काम-धंधा बंद होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों ने अपने बच्चों को मारने के बाद सुसाइड कर लिया था। पुणे में कपल ने अपने दो बच्चों को मारने के बाद फांसी लगा ली थी। वहीं, अहमदाबाद में दो सगे भाइयों ने अपने-अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी थी। पुणे के कपल ने दीवार पर लिखकर एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें आर्थिक तंगी की बात कही गई है। जबकि अहमदाबाद में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन यह जरूर सामने आया है कि दोनों भाई आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे।
तस्वीर में नीचे दिखाई दे रहे 4 बच्चे अहमदाबाद के दो परिवारों के हैं। इनके नाम कीर्ति, मयूर, ध्रुव और सानवी हैं। इन सभी की उम्र 7 से 12 साल की थी। इनके और दोनों पिता के शव घर में मिले। ऊपरवाली तस्वीर पुणे की फैमिली की है। इस कपल ने अपने दो मासूमों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। आगे पढ़िए अहमदाबाद में क्या हुआ...