MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Pune Shirur Child Murder Case: 21 महीने में एक ही खेत से 2 बच्चों के शव, ये सीरियल किलिंग है?

Pune Shirur Child Murder Case: 21 महीने में एक ही खेत से 2 बच्चों के शव, ये सीरियल किलिंग है?

Pune Child Serial Killer: क्या पुणे के शिरूर में कोई ‘चाइल्ड सीरियल किलर’ घूम रहा था? एक ही गन्ने के खेत में 21 महीने में दो मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई-क्या यह खौफनाक पैटर्न है या अभी और राज खुलना बाकी है? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 19 2026, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Pune Shirur Child Murder Case: पुणे के शिरूर इलाके से सामने आया यह मामला हर किसी को डरा रहा है। एक ही गन्ने के खेत में 21 महीने के अंदर दो मासूम लड़कों के शव मिलना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ दो अलग-अलग घटनाएं हैं, या फिर कोई खतरनाक हत्यारा लंबे समय से यहां सक्रिय था?

25
Image Credit : X

कैसे मिला 12 साल के बच्चे का शव और क्यों मचा हड़कंप?

दहीवाड़ी गांव का रहने वाला साई मांजरे, छठी कक्षा का छात्र था। वह तालेगांव धामधेरे में स्थित एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार शाम को शिरूर तालुका में उस समय सनसनी फैल गई, जब साईं मांजरे का अर्धनग्न शव गन्ने के खेत में मिला। यह बच्चा दोपहर में खेलने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन शाम करीब 5:30 बजे उसका शव खेत में बने कुएं के पास मिला। शव पर चोट के निशान साफ बता रहे थे कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

Related Articles

Related image1
Pune to Patna Train: छठ-दिवाली पर घर जाने की चाहत पूरी! पुणे से पटना के लिए रेलवे चलाएगी ये 7 ट्रेन
Related image2
Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
35
Image Credit : X

क्या 21 महीने पुराना केस भी इसी से जुड़ा है?

जांच के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाली बात पता चली। करीब 21 महीने पहले, जून 2024 में, ठीक उसी जगह पर 11 साल के एक और लड़के का शव मिला था। उस समय इसे ‘आकस्मिक मौत’ या जंगली जानवर के हमले का मामला माना गया था। लेकिन अब जब दोनों घटनाओं को जोड़ा गया, तो मामला पूरी तरह बदल गया।

45
Image Credit : X

क्या आरोपी वही है जिसने दोनों हत्याएं कीं?

पुलिस ने इस मामले में 25 साल के एक किसान को गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में मारे गए बच्चे का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि दोनों हत्याओं के पीछे वही व्यक्ति हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों मामलों में यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का एंगल हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी इस पर पुख्ता जांच कर रही है।

55
Image Credit : X

क्या इलाके में ‘चाइल्ड सीरियल किलर’ का खौफ है?

एक ही जगह, एक जैसा पैटर्न, और मासूम बच्चों को निशाना बनाना-ये सभी बातें इस केस को और ज्यादा खौफनाक बना रही हैं। स्थानीय लोगों के मन में अब यह डर बैठ गया है कि कहीं इलाके में कोई सीरियल किलर तो नहीं घूम रहा था? इस केस में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी अहम रही। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव बनाया, जिससे जांच तेज हुई। कई बार ऐसे मामलों में गांव वालों की छोटी-छोटी जानकारियां भी बड़े खुलासे कर देती हैं। शिरूर का यह केस अभी जांच के दौर में है, लेकिन इसने पूरे देश को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमें और कितनी सतर्कता की जरूरत है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
महाराष्ट्र अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Big Update: केरल में BJP का बड़ा दांव-39 उम्मीदवारों की लिस्ट से बढ़ा सस्पेंस, देखें लेटेस्ट अपडेट
Recommended image2
AI नहीं, ये है असली तस्वीर! तमिलनाडु के जंगल में पक्षियों का अद्भुत नजारा, वीडियो वायरल
Recommended image3
इंफ्रा से शिक्षा तक... योगी सरकार के 9 साल में क्या रहा हाल? यहां जानिए पूरी रिपोर्ट
Recommended image4
PM MITRA Park UP: लखनऊ में 1000 एकड़ में बनेगा टेक्सटाइल हब, 3 लाख रोजगार का बड़ा मौका
Recommended image5
LPG सिलिंडर ने करवा दिया पति-पत्ना में 'ब्रेकअप', UP के मैनपुरी में गैस की वजह से मैडम जी नाराज!
Related Stories
Recommended image1
Pune to Patna Train: छठ-दिवाली पर घर जाने की चाहत पूरी! पुणे से पटना के लिए रेलवे चलाएगी ये 7 ट्रेन
Recommended image2
Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved