'चंद्रकांता' से इरफान को बार-बार क्यों लेना पड़ा था ब्रेक, अटकी पड़ी इस फिल्म से आया था करियर में 'बूम'

मुंबई. फिल्म अभिनेता इरफान खान का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने टीवी-फिल्म और थियेटर सभी में खूब काम किया। इरफान खान को पहचान पहली बार 1990 के दशक के लोकप्रिय सीरियल 'चंद्रकांता' से मिली थी। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस फैंटेसी सीरियल में इरफान ने बद्रीनाथ और सोमनाथ दो जुड़वां भाइयों का किरदार(डबल रोल) निभाया था। बद्रीनाथ इस सीरियल में पंडित जगन्नाथ की भूमिका निभाने वाले राजेंद्र गुप्ता का शागिर्द था। राजेंद्र गुप्ता और इरफान की जोड़ी को इस सीरियल में काफी पसंद किया गया था। राजेंद्र गुप्ता 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा(NSD)' से पासआउट हैं। इरफान उनके 20 साल बाद NSD से निकलकर अभिनय की दुनिया में आए थे। राजेंद्र गुप्ता और इरफान ने एक साथ काफी काम किया। 'चंद्रकांता' से लेकर 2012 में आई 'पान सिंह तोमर' तक। यह फिल्म इरफान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इसी से उन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। इस फिल्म का मध्य प्रदेश से गहरा नाता रहा है। राजेंद्र गुप्ता ने asianetnews हिंदी से शेयर की इरफान से जुड़ीं कुछ यादें...

Amitabh Budholiya | Published : Apr 29, 2020 10:03 AM IST / Updated: Apr 29 2020, 03:44 PM IST

15
'चंद्रकांता' से इरफान को बार-बार क्यों लेना पड़ा था ब्रेक, अटकी पड़ी इस फिल्म से आया था करियर में 'बूम'

हिंदी सिनेमा और टीवी के अलावा थियेटर के ख्यात नाम राजेंद्र गुप्ता इरफान के साथ की अपनी यादें शेयर करते हैं-' सोशल मीडिया के जरिये इरफान के निधन की खबर पता चली। स्तब्ध हूं। हमने एक साथ बहुत काम किया। हम लोगों ने पहल सीरियल चंद्रकांता किया था। वो मेरा असिस्टेंट(शागिर्द) बद्री बना। लेकिन उसने व्यक्तिगत कारणों से दो बार सीरियल से ब्रेक लिया। 

25

चंद्रकांता सीरियल में राजेंद्र गुप्ता और इरफान का तालमेल काफी पसंद किया गया था। राजेंद्रजी बताते हैं कि उन्होंने इरफान के साथ कुछ फिल्में भी कीं। जब भी साथ में काम किया, खूब मजा आया। कभी सीनियर या जूनियर जैसा कुछ नहीं था। बता दें कि राजेंद्र गुप्ता नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा(NSD) से 1972 बैच से हैं। वहीं, इरफान करीब 20 साल बाद NSD से निकले।

35

राजेंद्र गुप्ता बताते हैं-'हमारी आखिरी मुलाकात चिड़ियाघर सीरियल के सेट पर हुई थी। इरफान अपनी फिल्म मदारी के प्रमोशन के लिए आए थे।' बता दें कि यह सीरियल सब टीवी पर प्रसारित होता था। इसमें राजेंद्र गुप्ता ने रिटायर्ड प्रिंसिपल केसरी नारायण का किरदार निभाया था। इरफान 2016 में मदारी का प्रमोशन करने सीरियल के सेट पर आए थे।
 

45

इरफान खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म 'पान सिंह तोमर' में राजेंद्र गुप्ता ने इरफान के कोच का किरदार निभाया था। राजेंद्र गुप्ता कहते हैं-'जहां तक मुझे याद है इस फिल्म में मेरे और इरफान के सीन रूड़की और देहरादून में शूट हुए थे। इरफान खान सहज कलाकार थे। बेशक वो हमारे 20 साल जूनियर थे, लेकिन साथ में काम करने में बहुत मजा आया।'

55

बता दें कि 'पान सिंह तोमर' फिल्म मध्य प्रदेश में जन्मे बागी पान सिंह तोमर की बॉयोलॉजिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी। पान सिंह तोमर ने एशियन गेम्स में 1958 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन किन्हीं कारणों से वे चंबल के बीहड़ में कूदकर डाकू बन गए थे। यह फिल्म तिग्मांशु धूलिया के साथ संजय चौहान ने मिलकर लिखी थी। संजय चौहान भोपाल से ताल्लुक रखते हैं। भोपाल में उन्होंने पत्रकारिता की है। यह फिल्म करीब 2 साल तक अटकी पड़ी। लेकिन जब रिलीज हुई, तो हिट साबित हुई। साथ ही इरफान के करियर में टर्निंग पॉइंट।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos