चंद्रपुर, महाराष्ट्र. कोशिशें कभी बेकार नहीं जातीं। 40 वर्षीय मां कल्पना देवीदास मांडले को देखकर यही कहा जा सकता है। ये आंगनबाड़ी में काम करती हैं। ये 10वीं पास नहीं कर पाई थीं, तो लोग खूब ताने मारते थे। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि पढ़ाई जारी रखेंगी। इन्होंने दुबारा 10वीं का एग्जाम दिया और पास होकर दिखाया। इस बार कल्पना ने अपनी जुड़वां बेटियों सौंदर्य और ऐश्वर्या के साथ 12वीं का एग्जाम दिया था। इसमें सौंदर्या के 80 प्रतिशत, ऐश्वर्या के 70 प्रतिशत..तो मां ने 58 प्रतिशत मॉर्क्स लाकर सबको चौंका दिया। ऐसा ही किरदार स्वरा भास्कर ने फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' में निभाया था। कल्पना अपनी इस सफलता के लिए बेटियों का हौसला बताती हैं। वे कहती हैं कि बेटियों ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। आगे पढ़िए..कल्पना को क्यों छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई...