गीता फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, ट्वीटर पर लिखा, 'कृपया, बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए'

Published : Dec 25, 2019, 11:37 AM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 01:20 PM IST

पानीपत, हरियाणा. जानी-मानी पहलवान गीता फोगाट मां बन गईं हैं। मंगलवार को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उल्लेखनीय है कि गीता और उनकी बहन बबीता की उपलब्धियों पर वर्ष 2016 में आई आमिर खान ने 'दंगल' फिल्म बनाई थी। बेटे के जन्म के बाद गीता ने ट्विटर पर पति पवन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'कृपया, बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को परफेक्ट बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयान नहीं कर सकता।'  बता दें कि गीता और पवन ने 20 नवंबर 2016 को शादी की थी। यह दिलचस्प है कि दोनों की मुलाकात रेसलिंग के एक मुकाबले में हुआ था। शादी के बाद भी पवन और गीता एक साथ रेसलिंग की तैयारी करते रहे। गीता ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पहली महिला रेसलर के तौर पर गोल्ड मेडल जीता था।

PREV
14
गीता फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, ट्वीटर पर लिखा, 'कृपया, बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए'
गीता रेसलिंग में भारतीय पहलवानों की आदर्श हैं। वे फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड जीतने वालीं पहली भारतीय पहलवान थीं। 15 दिसंबर, 1988 को हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में जन्मी गीता अपनी बहनों में सबसे बड़ी हैं। कर्णम मल्लेश्वरी से प्रेरित गीता के परिवार में लड़कियों को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया गया। उनके पिता महावीर फोगाट ने उन्हें बचपन में ही स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया(साई) में दाखिल करा दिया था।
24
गीता एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसके 6 सदस्य रेसलिंग में नाम कमा चुके हैं। गीता की तीन बहनें हैं-बबिता, ऋतू और संगीता। वहीं प्रियंका फोगाट और विनेश फोगाट इनके चचेरे भाई-बहन हैं। हालांकि ये सभी गीता के परिवार में ही पले-बढ़े। (हॉस्पिटल में भतीजे से मिलने पहुंचीं बबीता)
34
गीता के करियर की शुरुआत 2009 में कॉमनवेल्थ गेम्स से हुई थी। यह प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर में 19 से 21 दिसंबर 2009 में हुई थी। गीता और पवन की मुलाकात एक अखाड़े में हुई थी। धीरे-धीरे प्यार हुआ और फिर शादी।
44
20 नंवबर, 2016 को पवन कुमार से गीता की शादी हुई। गीता से पवन 5 साल छोटे हैं। वो दिल्ली के पहलवान हैं। इनकी शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories