किसान ने स्विट्जरलैंड की गोभी अपने खेत में की तैयार, नहीं देखी होगी रंग बिरंगी फूलगोभी..यह है इसकी खासियत

Published : Feb 09, 2021, 06:48 PM ISTUpdated : Feb 09, 2021, 07:04 PM IST

नासिक (Maharashtra) । फूलगोभी का कलर कैसै होता है। निश्चित रूप से आपका जवाब होगा सफेद या मटमैला और हरी। लेकिन, हम आपको चटक गुलाबी और पीले रंग की फूलगोभी दिखा रहे हैं। जी हां, इस गोभी को नासिक में किसान महेंद्र निकम ने उपयाजा है, जानकार बताते हैं कि इस हाइब्रिड फूलगोभी में विटामिन A की मात्रा ज्यादा है, जो आंख, नाक और त्वचा के लिए अच्छी मानी जाती है। ऐसे में इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

PREV
14
किसान ने स्विट्जरलैंड की गोभी अपने खेत में की तैयार, नहीं देखी होगी रंग बिरंगी फूलगोभी..यह है इसकी खासियत

किसान महेंद्र निकम नासिक जिले के मालेगाव तालुका में दाभाड़ी गांव के निवासी हैं, जो सिर्फ बारहवीं तक पढ़े हैं। लेकिन, वो खेती में बीते दस साल से कर रहे हैं और नए-नए प्रयोग करते रहते हैं।

24

महेंद्र निकम ने करीब 70 दिन पहले स्विट्जरलैंड की कंपनी सिनजेंटा एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी से 40 हजार रुपए में फूलगोभी के बीज खरीदे और एक एकड़ जमीन पर बोए हैं। अब उनके खेत में गुलाबी और पीले रंग की फूलगोभी की बहार है, जो दूर से फूल की तरह लग रहे हैं।

34

निकम बताते हैं कि उन्हें अपने खेत में ये हाइब्रिड फूलगोभी उगाने पर कुल खर्च दो लाख रुपए का आया है। इस समय एक किलो इस तरह की फूलगोभी के लिए बाजार में 80 रुपए का भाव मिल रहा है। खेत में करीब 20 हजार किलो गोभी की फसल कटने के लिए तैयार है। 

44

वो कहते हैं कि सिनजेंटा कंपनी ने उनके खेत को चुना, इसके लिए वो खुद को किस्मत वाला मानते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भुसे भी इस फूलगोभी को देखने के लिए निकम के खेत पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने खेती में इस तरह के प्रयोगों की जरूरत पर जोर दिया। 

Recommended Stories