हैदराबाद. आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल में नाबालिग लड़का-लड़की ने शादी कर ली। इतना ही नहीं, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के की उम्र 17 साल है, वह अपने साथ ही मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर आया था। क्लासरूम में ही उसने लड़की को सिंदूर लगाकर शादी रचाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में जूनियर कॉलेज में छात्र छात्रा ने शादी की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसने शादी करवाई।
25
पुलिस ने चाइल्ड मैरेज एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है। अफसरों का कहना है कि यह शादी कानूनी तौर पर वैध नहीं है।
35
अधिकारियों ने लड़के-लड़की की काउंसिलिंग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का और लड़की 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों क्लासमेट हैं। आंध्र प्रदेश के महिला आयोग ने लड़की को रहने के लिए जगह मुहैया कराएगा।
45
पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि लड़की की सहेली ने ही शादी की तस्वीरें खींची। शादी करने वाले छात्र और छात्रा को कॉलेज से निकाल दिया है।
55
प्रशासन ने लड़की और लड़के की काउंसिलिंग भी की। जबकि लड़की के माता पिता उसे वापस ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के लिए लाया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.