कोरोना वॉरियर्स : महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित, 5 ने जान गंवाई; लॉकडाउन में 194 हमले हुए

Published : May 09, 2020, 12:07 PM ISTUpdated : May 09, 2020, 12:08 PM IST

मुंबई. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले 60 हजार के करीब पहुंच गए हैं। भारत में इस महामारी से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में कोरोना वॉरियर्स भी कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 714 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें से 5 अपनी जान भी गंवा चुके हैं। हालांकि, 61 ठीक हो चुके हैं। 

PREV
17
कोरोना वॉरियर्स : महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित, 5 ने जान गंवाई; लॉकडाउन में 194 हमले हुए

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें से 648 का अभी भी इलाज चल रहा है। 61 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 ने कोरोना से इस जंग में जान गंवा दी है।

27

81 अफसर भी हुए संक्रमित: मुंबई पुलिस में 714 संक्रमितों में से 81 अफसर भी शामिल हैं। हालांकि, 10 अफसर ठीक भी हो चुके हैं। बाकी का इलाज चल रहा है। 

37

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन में राज्य में पुलिसकर्मियों पर 194 हमले हुए। इन मामले में 689 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन हमलों में 73 पुलिसकर्मी और 1 होमगार्ड जख्मी हुए हैं। 
 

47

भारत में कोरोना संक्रमण के करीब 60 हजार मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1900 से ज्यादा लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 17897 लोग ठीक हो चुके हैं। 39 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। 

57

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

67

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां कोरोना के 19063 केस मिले हैं। 731 लोगों की मौत हो चुकी है। 3470 लोग ठीक हो चुके हैं। 14862 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

77

महाराष्ट्र में मुंबई सबसे ज्यादा संक्रमित मिला है। यहां अब तक कोरोना के 12142 मामले सामने आ चुके हैं। 9813 लोगों का इलाज जारी है। 1867 लोग ठीक हो चुके हैं। 462 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।    

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories