कौन हैं जफर इस्लाम, जिन्होंने पिछले 3 महीने में कांग्रेस के लिए खड़ी कर दी है बड़ी मुश्किल

जयपुर. राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच एक बार फिर भाजपा प्रवक्त जफर इस्लाम का नाम सामने आ रहे हैं। यह वही जफर इस्लाम हैं, जिनको लेकर कहा गया कि इन्होंने ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल कराने की पूरी पटकथा लिखी। अब राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बगावती सुर के पीछे फिर से इनका ही नाम आने लगा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 3:39 PM IST / Updated: Jul 13 2020, 09:13 PM IST

16
कौन हैं जफर इस्लाम, जिन्होंने पिछले 3 महीने में कांग्रेस के लिए खड़ी कर दी है बड़ी मुश्किल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को सिंधिया और पायलट के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद से लगातार भाजपा प्रवक्त जफर इस्लाम सचिन पायलट के संपर्क में हैं। वह तमाम राजनीतिक जोड़तोड़ की जानकारी आलाकमान को दे रहे हैं। 
 

26


जफर इस्लाम जर्मनी के ड्यूश बैंक के एमडी रहे हैं। यह वही बैंक है, जिसने 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 लाख करोड़ डॉलर के होने की संभावना जताई है। ड्यूश बैंक ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट 'इमैजिन 2030’ यह दावा किया है। फिलहाल, भारतीय अर्थव्यवस्था 3 लाख डॉलर के आसपास है। यह अलग तथ्य है कि ड्यूश बैंक खुद खराब हालत से गुजर रहा है। निवेशकों के पीछे हटने से बैंक ने 2022 तक 18,000 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है। जफर इस्लाम 7 साल पहले भाजपा में आए थे। वे अपना पूरा नाम डॉ. सैयद जफर इस्लाम लिखते हैं। वे भाजपा प्रवक्ता के अलवा एयर इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।

36

भाजपा के जफर इस्लाम असाधारण परिवार से निकले असाधारण शख्सियत हैं। वे ड्यूश बैंक के एमडी जैसी पोस्ट छोड़कर राजनीति में उतरे। जफर इस्लाम ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे मोदी के राष्ट्र निर्माण और उनके विजन से बेहद प्रभावित हुए थे।
 

46


भाजपा में आने का जफर इस्लाम का फैसला आसान नहीं था। जफर इस्लाम ने बताया था कि जब उन्होंने इस बारे में अपने दोस्तों और परिवारवालों को बताया, तो सब हैरान हो गए थे। उन्होंने ऐसा रियेक्ट किया..जैसे मैंने सबको कोई बड़ा धोख दिया हो।
 

56

मुसलमानों में भाजपा को लेकर जो भय है, उसके लिए जफर इस्लाम कांग्रेस को दोषी मानते हैं। वे मानते हैं कि कांग्रेस ने वर्षों से मुसलमानों के दिलों में भाजपा के प्रति डर पैदा किया है। भाजपा की विचारधारा के बारे में मुसलमानों को सही और पर्याप्त जानकारी न होना भी इसकी एक वजह है।
 

66

जफर इस्लाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। जफर जीडीपी ग्रोथ को लेकर उठ रहीं चिंताओं के बीच जफर इस्लाम ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को बनवाने में खास भूमिका निभाई थी। जफर इस्लाम सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के निदेशक भी हैं। यह भी अलग बात है कि यह कंपनी भी फिलहाल वित्तीय संकट का सामना कर रही है। सरकार इसे बेचने की तैयारी कर चुकी है। बताते हैं कि जफर इस्लाम और ज्योतिरादित्य सिंधिया पुराने दोस्त हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos