जफर इस्लाम जर्मनी के ड्यूश बैंक के एमडी रहे हैं। यह वही बैंक है, जिसने 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 लाख करोड़ डॉलर के होने की संभावना जताई है। ड्यूश बैंक ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट 'इमैजिन 2030’ यह दावा किया है। फिलहाल, भारतीय अर्थव्यवस्था 3 लाख डॉलर के आसपास है। यह अलग तथ्य है कि ड्यूश बैंक खुद खराब हालत से गुजर रहा है। निवेशकों के पीछे हटने से बैंक ने 2022 तक 18,000 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है। जफर इस्लाम 7 साल पहले भाजपा में आए थे। वे अपना पूरा नाम डॉ. सैयद जफर इस्लाम लिखते हैं। वे भाजपा प्रवक्ता के अलवा एयर इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।