नूपुर शर्मा ही नहीं, इन 10 नेताओं ने भी कही ऐसी बात कि पूरे देश में मच गया बवाल

Published : Jun 07, 2022, 12:57 PM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 12:21 PM IST

नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) ने कुछ दिनों पहले ही प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया है। नूपुर शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है। दरअसल, 27 मई को ज्ञानवापी मुद्दे पर एक टीवी डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ अपमानजनक कमेंट कर दिया था। बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार हिंदू आस्थाओं का मजाक उड़ा रहे हैं और मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ। वैसे, नूपुर शर्मा ऐसी पहली नेता नहीं हैं, जिनके बयान से बवाल मचा। पहले भी कई नेताओं ने इस तरह के विवादित बयान दिए हैं। 

PREV
111
नूपुर शर्मा ही नहीं, इन 10 नेताओं ने भी कही ऐसी बात कि पूरे देश में मच गया बवाल

जय श्रीराम बोलने वाले कालनेमि राक्षस 
किसने कहा- राशिद अल्वी 

नवंबर, 2021 में उत्तर प्रदेश के संभल में हुए कल्कि महोत्सव के दौरान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (Raashid Alvi) ने हिंदुओं पर विवादित बयान दिया। राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस कह दिया। उन्होंने कहा कि जय श्रीराम बोलने वाले मुनि नहीं बल्कि रामायण के उस कालनेमि राक्षस की तरह हैं, जिसने हनुमान का रास्ता रोकने के लिए राम नाम का जाप किया था। 

211

लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं 
किसने कहा - मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक रैली में कहा था- जब लड़के और लड़कियों में कोई विवाद होता है तो लड़की कह देती है कि लड़के ने मेरा बलात्कार किया। इसके बाद बेचारे लड़के को फांसी की सजा सुना दी जाती है। बलात्कार के लिए फांसी की सजा ठीक नहीं है। लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। 

311

इस क्षेत्र की सांसद सौ टंच माल हैं  
किसने कहा- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी महिआलों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। मंदसौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी की नेता मीनाक्षी नटराजन को 'टंच माल' कह दिया था। दरअसल, खुद को राजनीति का पुराना जौहरी बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था- मुझे पता है कि कौन फर्जी है और कौन सही है। इस क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी नटराजन सौ टंच माल हैं।  

411

नई शादी की बात ही कुछ और है, पुरानी में वो मजा नहीं रहता
किसने कहा - श्रीप्रकाश जायसवाल

बीजेपी के नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने एक बार शादी को लेकर विवादित बयान दिया था। जायसवाल ने कहा था- नई शादी का मजा ही कुछ और होता है। ये बात हर कोई जानता है कि पुरानी बीवी में वो मजा नहीं रहता। 

511

अगर बच्चे नहीं होंगे तो मुसलमान राज कैसे करेंगे
किसने कहा- गुफरान नूर

16 दिसंबर, 2021 को AIMIM के अलीगढ़ जिले के अध्यक्ष गुफरान नूर ने एक विवादित बयान दिया। गुफरान नूर ने एक रैली में मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बच्चे नहीं होंगे तो हम लोग राज कैसे करेंगे? कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री और शौकत साहब मुख्यमंत्री बनेंगे? दलितों, मुसलमानों को डराया जा रहा है कि बच्चे बंद करो। क्यों बंद करें बच्चे? यह शरीयत के खिलाफ है।

611

घुटनों पर फटी जींस ही क्या हमारे संस्कार हैं
किसने कहा- तीरथ सिंह रावत

17 मार्च, 2021 को देहरादून में हुए एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने महिलाओं की जींस को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि घुटनों पर फटी जींस पहनकर लोग खुद को बड़े बाप का बेटा मानते हैं और इस तरह के फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। बच्चे घुटनों पर फटी जींस खरीदते हैं और फटी न हो तो कैंची से काट लेते हैं। क्या यही हमारे संस्कार हैं?

711

मोदी-योगी चले जाएंगे तो तुम्हे कौन बचाने आएगा
किसने कहा- असदुद्दीन ओवैसी

25 दिसंबर 2021 को कानपुर में एक चुनावी सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भी विवादित बयान दिया। आवैसी ने धमकी भरे लहजे में कहा- हम मुसलमान तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं। अल्लाह तुम्हें अपनी ताकत के जरिए नेस्तनाबूद करेगा। याद रखना, हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, मोदी हमेशा नहीं रहेंगे। हम मुसलमान वक्त के चलते खामोश हैं लेकिन भूलेंगे नहीं। हम याद रखेंगे, हालात बदलेंगे.. तब तुमको कौन बचाने आएगा जब योगी मठ में चले जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे। 

811

मैं चुनाव जीत गया तो मियां तिलक लगाने लगेंगे 
किसने कहा - राघवेन्द्र सिंह 

फरवरी, 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच डोमरियागंज से बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया था। एक रैली में उन्होंने कहा था- अगर वो फिर से चुने गए तो मुसलमान टोपी से 'तिलक' लगाने लगेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि ये बात उन्होंने 'इस्लामी आतंकवाद' से लड़ाई के संदर्भ में कही थी। 

911

मुसलमानों ने 700 साल इस देश पर हुकूमत की
किसने कहा- अकबरुद्दीन ओवैसी 

असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में एक विवादित बयान दिया था। अकबरुद्दीन ने कहा था कि मुसलमान 25 करोड़ हैं और हिंदू 100 करोड़, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है। इसके अलावा अकबरुद्दीन ने जनवरी, 2020 में सीएए प्रोटेस्ट के दौरान कहा था मुसलमानों ने 700 साल से ज्यादा इस देश पर राज किया है। हमको डराने की जरूरत नहीं है। जो पूछ रहे कि मुसलमानों के पास क्या है, तो मैं कहना चाहता हूं कि मैंने इस देश पर 700 साल हुकूमत की है और तू मेरे कागज देखना चाहता है। 

1011

30% मुसलमान एक हो जाएं तो हम 4 पाकिस्तान बना देंगे
किसने कहा- शेख आलम

25 मार्च, 2021 को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान TMC नेता शेख आलम ने बीरभूम जिले की नानूर विधानसभा में विवादित बयान दिया। पार्टी प्रत्याशी विधानचंद्र मांझी के लिए प्रचार के दौरान आलम ने कहा- अगर भारत के 30 प्रतिशत मुसलमान एकजुट हो जाएं तो हम भारत में 4 नए पाकिस्तान बना सकते हैं। 

1111

हिजाब न पहनने वाली महिलाओं का होता है रेप
किसने कहा- जमीर अहमद 

कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने हिजाब को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- हिंदुस्तान में रेप तेजी हो रहे हैं। ये सब इसलिए है क्योंकि औरतें पर्दे में नहीं रहतीं। ये आज से नहीं है और अनिवार्य भी नहीं है। लेकिन जो अपनी खूबसूरती छिपाना चाहते हैं, उसकी हिफाजत चाहते हैं वो लोग हिजाब पहनते हैं। ये आज से नहीं बरसों से है।  

ये भी देखें : 
कौन हैं नूपुर शर्मा जिन्हें लेकर मच गया बवाल, आखिर क्यों मुस्लिम कट्टरपंथी दे रहे जान से मारने की धमकियां

नूपुर शर्मा ने 11 महीने पहले इनसे की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी मंगेतर के साथ PHOTO


 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories