Assam Flood: असम में आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य के 32 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ के चलते अब तक करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर नगांव पर पड़ा है, जहां करीब 3.39 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों के बचाव के लिए भारतीय वायुसेना के अलावा एनडीआरएफ और राज्य सरकार मदद कर रही है।
बाढ़ के चलते असम के दीमा हसाओ जिले के डिटोकचेरा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी बह गई। इतना ही नहीं, पटरी पर खड़ी एक ट्रेन बारिश के पानी और मलबे के बहाव में पलट गई।
210
असम के जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से से ज्यादा परिवारों को रेल की पटरियों पर गुजारा करना पड़ रहा है। इस पूरे इलाके में रेल की पटरियां ही बची थीं, जो बाढ़ के पानी से सुरक्षित थीं।
310
बाढ़ के चलते कई लोग अस्थाई तंबुओं और खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। बाढ़ के चलते इन लोगों का घर और फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
410
बाढ़ से बचने के लिए अब तक 86,772 लोगों को 343 राहत शिविरों में ठहराया गया है। इसके अलावा 411 राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां से बाढ़ प्रभावितों को खाना-पानी दिया जा रहा है।
510
रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ की वजह से करीब 93562 हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके अलावा 2,248 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। राज्य में बाढ़ के चलते 4 लाख से ज्यादा जानवर भी प्रभावित हुए हैं।
610
बाढ़ के चलते लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में कई जगहों पर भूस्खलन होने और पानी भरने से इस रूट की 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं 5 जोड़ी ट्रेनों को उनके डेस्टिनेशन से पहले ही टर्मिनेट करना पड़ा है।
710
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के नगांव में 3.39 लाख, कछार में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग में 52,709 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
810
असम बाढ़ (Assam Floods 2022) में फंसे लोगों को वायुसेना (Indian Air Force) की मदद से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वायुसेना की ओर से Mi-17 हेलिकॉप्टरों के अलावा An-32 विमान और चिनूक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है।
910
भारतीय वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए NDRF की 20 टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय वायुसेना NDRF की टीमों और असम सरकार के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही है।
1010
असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगा भारतीय वायुसेना का विमान। बता दें कि बाढ़ से दरांग जिले में 44,382, मोरीगांव जिले में 17,776 और करीमगंज जिले में 16,382 लोग प्रभावित हुए हैं।