Published : Dec 25, 2019, 03:47 PM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 05:02 PM IST
नई दिल्ली. आर्मी ने दुश्मन को मात देने के लिए नया तरीका निकाला है। आर्मी डॉग यूनिट के हेड लेफ्टिनेंट कर्नल वी कमल राज ने यह नया तरीका विकसित किया है, जिसमें आर्मी डॉग्स के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ ऑडियो-वीडियो निगरानी प्रणाली विकसित की गई है।
लेफ्टिनेंट कर्नल वी कमल राज ने कहा, "हम अपने सेना के कुत्तों को कई तरह से टारगेट साधने के लिए प्रशिक्षित करते हैं, उन्हें सुरक्षा देना हमारी पूरी ज़िम्मेदारी है"।
23
आर्मी डॉग्स को ऐसी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई है, जिसपर कैमरा लगा है, जिससे दुश्मन की लोकेशन, उसका स्थिति और आवाज को सुना जा सकेगा।
33
युद्ध के समय वायरलेस का इस्तेमाल करना कठिन होता है। तब ये कुत्ते काफी उपयोगी साबित होते हैं। इन्हें सीक्रेट एजेंट की तरह काम करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।