Published : Aug 04, 2020, 01:27 PM ISTUpdated : Aug 05, 2020, 08:45 AM IST
अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन से पहले अयोध्या में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भूमिपूजन में 200 से ज्यादा मेहमान भी शामिल होंगे। मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या पहुंचने वाले सभी अतिथियों को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा सभी मेहमानों को प्रसाद में स्टील का टिफिन दिया जाएगा, इसमें रघुपति लड्डू रखे जाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी चांदी के फावड़े और कन्नी से राम मंदिर की नींव रखेंगे।
अयोध्या भूमिपूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसमें श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और श्रीराम दरबार का प्रतिक चिन्ह है।
28
भूमिपूजन में शामिल होने वाले मेहमानों को विशेष रघुपति लड्डू का प्रसाद दिया जाएगा। इसके लिए 1 लाख 11 हजार लड्डू बनाए जा रहे हैं। इन लड्डुओं के लिए ऑस्ट्रेलिया से बेसन और पुलवामा से विशेष केसर मंगाया गया है।
38
8 हजार टिफिन में रखे जाएंगे लड्डू
बताया जा रहा है कि इन लड्डुओं को स्टील के डिब्बों में रखकर भक्तों को दिया जाएगा। इसके लिए करीब 8000 टिफिन भी मंगाए गए हैं। इन टिफिनों में मंदिर भूमि पूजन का स्टीकर लगाया जाएगा।
48
भूमि पूजन से पहले अयोध्या को एक ही रंग में रंगा गया है। अयोध्या में दुकानों और मकानों को 'पेंट माय सिटी' अभियान के साथ पेंट किया गया। इसके तहत मकानों को पीले रंग से रंगा गया।
58
इसके अलावा अयोध्या में जगह जगह पर भगवान राम और उनसे जुड़ीं या अन्य देवी देवताओं की पेंटिंग बनाई गईं।
68
भूमि पूजन के मद्देनजर पूरी अयोध्या को सजाया गया है। यहां घाटों को भी इस तरह से सजाया जा रहा है।
78
भूमि पूजन के बाद नींव में शेषनाग और चांदी का कछुआ रखा जाएगा।
88
पीएम मोदी का अयोध्या का पूरा कार्यक्रम।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.