नीतीश कुमार समेत 15 मंत्रियों ने ली शपथ, इनमें सबसे ज्यादा 7 भाजपा के; देखिए किस किस के सिर बंधा ताज

Published : Nov 16, 2020, 06:31 PM ISTUpdated : Nov 16, 2020, 06:42 PM IST

पटना.  बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे 7वीं बार राज्य के सीएम बने हैं। नीतीश कुमार के अलावा 14 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा भाजपा के दो डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने शपथ ली। राज्य में सबसे ज्यादा मंत्रीपद भाजपा के खाते में गए हैं। नीतीश कुमार समेत जदयू के 6, दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के 7 और हम-वीआईपी के 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। आईए जानते हैं कि नीतीश कुमार की टीम में कौन कौन है-   

PREV
114
नीतीश कुमार समेत 15 मंत्रियों ने ली शपथ, इनमें सबसे ज्यादा 7 भाजपा के; देखिए किस किस के सिर बंधा ताज

तारकिशोर प्रसाद- तार किशोर ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया है। 64 साल के तारकिशोर 2005 से कटिहार विधानसभा से विधायक हैं। वे कलवार वैश्य समाज से आते हैं।

214

रेणु देवी ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे बेतिया विधानसभा से 5वीं बार विधायक बनी हैं। रेणु देवी को विधानमंडल दल का उप नेता चुना गया है। माना जा रहा है कि रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। रेणु देवी भी बिहार में भाजपा का पुराना चेहरा हैं।

314

मंगल पांडेय (मंत्री पद)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। विधान परिषद के सदस्य हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी थे।

414

अमरेंद्र प्रताप सिंह- (मंत्री पद) आरा से विधायक हैं। इनके पिता हरिहर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं।

514

रामप्रीत पासवान (मंत्री पद)-  राजनगर से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। पासवान समुदाय से आते हैं।

614

जीवेश मिश्रा (मंत्री पद)- दरभंगा से दूसरी बार विधायक बने। भूमिहार समुदाय से हैं।

714

रामसूरत राय (मंत्री पद)- मुजफ्फरपुर के औराई से दूसरी बार विधायक बने हैं।

814

विजय चौधरी (मंत्री पद)- नीतीश कुमार के करीबी हैं। 6 बार से विधायक हैं। पिछली बार विधानसभा स्पीकर थे।

914

विजेंद्र यादव (मंत्री पद)- इससे पहले ऊर्जा मंत्री थे। सुपौल से 1990 से लगातार विधायक हैं।

1014

अशोक चौधरी- (मंत्री पद)- नीतीश के करीबी, सकरा से विधायक।

1114

मेवालाल चौधरी-(मंत्री पद)- राजनीति में आने से पहले राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे। दो बार से विधायक हैं।

1214

शीला कुमारी  (मंत्री पद)- फूलपरास से पहली बार विधायक बनीं।

1314

संतोष मांझी (मंत्री पद)- संतोष मांझी ने हम के कोटे से शपथ ली। जीतन राम मांझी के बेटे हैं। विधान परिषद से सदस्य हैं।

1414

मुकेश सहनी- (मंत्री पद)- वीआईपी के मुकेश सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, वे इस बार चुनाव हार गए हैं। हालांकि, उनकी पार्टी के चार विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories